14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रत्‍येक युवा को फ्री कंडोम, हर महिला को मिल रहा गर्भनिरोधक, फ्रांस...

प्रत्‍येक युवा को फ्री कंडोम, हर महिला को मिल रहा गर्भनिरोधक, फ्रांस की नए साल पर ‘क्रांतिकारी’ पहल

Published on

पेरिस

फ्रांस की सरकार ने युवकों और युवतियों को फ्री कंडोम और गर्भनिरोधक देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। फ्रांस में प्रत्‍येक दवा की दुकान पर अब 26 साल तक के युवाओं के लिए मुफ्त में कंडोम देने की व्‍यवस्‍था कर दी गई है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने इसे गर्भनिरोधक स्‍वास्‍थ्‍य की दिशा में एक ‘छोटी क्रांति’ करार दिया है। यही नहीं फ्रांस की मैक्रां सरकार प्रत्‍येक महिला को मुफ्त में आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां भी मुहैया कराएगी।

फ्रांस ने इस नई स्‍वास्‍थ्‍य रणनीति को देश के युवाओं में यौन रोगों के प्रसार को रोकने के लिए बनाया है। इसे नए साल के पहले दिन से लागू कर दिया गया है। इसका ऐलान दिसंबर महीने में मैक्रां सरकार ने किया था। इस नियम को पहले 18 से 25 साल के युवाओं को लक्ष्‍य करके बनाया गया था लेकिन अब इसे नाबालिगों तक के लिए बढ़ा दिया गया है। फ्रांस सरकार के प्रवक्‍ता ओलिविअर वेरान ने सोमवार को कहा कि सभी महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक दवाएं मुफ्त में उपलब्‍ध रहेंगी।

यौन रोगों के मामलों में 30 प्रतिशत की तेजी
यही नहीं गर्भनिरोधक दवाओं के लिए महिलाओं को 1 जनवरी से डॉक्‍टर के पर्चे की भी जरूरत नहीं रहेगी। 1 जनवरी, 2022 से फ्रांस की ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 26 तक है, उन्‍हें पहले ही गर्भनिरोधक दवाएं मिलने लगी हैं। इसमें डॉक्‍टरों की सलाह या मेडिकल प्रक्रिया शामिल है। इस ताजा कदम को ऐसे समय पर उठाया गया है जब स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि फ्रांस में यौन रोगों के मामलों में साल 2020 और साल 2021 में 30 प्रतिशत की तेजी आई है।

मैक्रां ने दिसंबर में कहा था, ‘यह गर्भनिरोधक स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में एक छोटी क्रांति है। यह आवश्‍यक है ताकि हमारे युवा खुद को यौन संपर्क के दौरान सुरक्षित रख सकें।’ इससे पहले के नियम में नाबालिगों को नहीं शामिल किए जाने की कड़ी आलोचना की जा रही थी। वहीं मैक्रां ने कहा था कि फ्रांस सेक्‍स एजुकेशन की दिशा में बहुत अच्‍छा काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमें अपने शिक्षकों को प्रशिक्षित करना होगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...