13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयसिनेमाहॉल के अंदर देना होगा साफ पानी, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या...

सिनेमाहॉल के अंदर देना होगा साफ पानी, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा है

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट मे सिनेमाघरों के अंदर दर्शकों को मुफ्त शुद्ध पानी देने को कहा है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि सिनेमाहॉल मालिक दर्शकों को खुद का खाना और वेबरेज ले जाने से रोक सकते हैं लेकिन सिनेमाहॉल के अंदर साफ पानी उन्हें मुफ्त में देना चाहिए। शीर्ष अदालत ने साथ ही कहा कि पैरेंट्स के साथ आने वाले छोटे बच्चे या नवजात के लिए वाजिब मात्रा में खाना अंदर ले जाने की इजाजत देनी चाहिए।

दरअसल, शीर्ष अदालत में ये याचिका जम्मू-कश्मीर के सिनेमाघर मालिकों ने दाखिल की थी। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने राज्य के मल्टीप्लेक्स/ सिनेमाहॉल को सिनेमा देखने वालों को अपना खाना और पानी अंदर ले जाने का आदेश दिया था। सिनेमाहॉल ने इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च अदालत का रुख किया था।

सिनेमाहॉल की तरफ से वरिष्ठ वकील के वी विश्वनाथन पेश हुए थे। उन्होंने दलील दी कि चूंकि सिनेमाहॉल्स एक निजी संपत्ति है तो वहां वो प्रवेश के अधिकार को रिजर्व रख सकते हैं। उन्होंने दलील दी कि इस तरह के प्रतिबंधों से सुरक्षा पुख्ता होती है और ऐसी व्यवस्था एयरपोर्ट पर भी देखने को मिलती है। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि जम्मू-कश्मीर सिनेमा (रेग्युलेशन) रूल्स 1975 में ये कहीं भी जिक्र नहीं है कि सिनेमा देखने जाने वाले खाना भी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को सिनेमाहॉल जाने को बाध्य नहीं किया जा सकता है या फिर वहां जाने पर खाना खरीदने की बाध्यता नहीं है।

इन दलीलों पर चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि सिनेमाहॉल की संपत्ति निजी संपत्ति होती है। इसके मालिक के पास नियम कानून बनाने का अधिकार है। वे ऐसे शर्तें रख सकते हैं जो आम लोगों के हित के नहीं भी हो स कते हैं। हाईकोर्ट ने ये फैसला देकर अपने सीमा का अतिक्रमण किया है। इससे सिनेमाहॉल मालिकों के अधिकार का उल्लंघन होगा। हालांकि, चीफ जस्टिस ने साथ ही सिनेमाहॉल से कहा कि सिनेमा देखने जाने वाले दर्शकों को वो मुफ्त में शुद्ध पानी दें। साथ ही माता-पिता के साथ जाने वाले छोटे बच्चों के लिए भी वाजिब मात्रा में खाना ले जाने की भी इजाजत दें।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...