12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्रंट लेफ्ट व्हील में फंसी थी अंजलि, कार के अंदर नहीं थी...

फ्रंट लेफ्ट व्हील में फंसी थी अंजलि, कार के अंदर नहीं थी कोई लड़की- FSL Report

Published on

नई दिल्ली

कंझावला केस में दिल्ली की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट सामने आई है। FSL रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की कार की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। ज्यादातर खून के धब्बे फ्रंट लेफ्ट व्हील के पीछे पाए गए। कार के नीचे और हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट के मुताबिक, कार के अंदर मौजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। गिरफ्तार किए गए कार सवारों के खून के नमूने भी विस्तृत जांच के लिए एफएसएल पहुंच गए हैं।

पीड़िता से रेप की पुष्टि नहीं
राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के कंझावला में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली लड़की की मंगलवार को ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 20 वर्षीय लड़की की पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट हासिल की जिससे पता चलता है कि पीड़िता को सभी चोटें गाड़ी के साथ घिसटने से आई हैं। रिपोर्ट में यह यह भी कहा गया है कि पीड़िता के यौन शोषण की कोई पुष्टि नहीं है।

Anjali Singh की पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट आई सामने
द इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, कैविटी ओपन, खोपड़ी पर फ्रैक्चर और छाती की पसलियों पर चोट 20 वर्षीय अंजलि सिंह की पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं। मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने बॉडी का परीक्षण किया था। उन्होंने मौत के कारण के रूप में सिर, रीढ़, बाएं फीमर और दोनों निचले लिंब में चोट के परिणामस्वरूप सदमा और रक्तस्राव बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सभी चोटें मृत्यु का कारण बन सकती हैं। हालांकि, सिर, रीढ़ की हड्डी, लंबी हड्डियों और अन्य अंगों में चोट वाहन दुर्घटना और घसीटने से संभव हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम राय रासायनिक विश्लेषण और बायोलॉजिकल सैंपल रिपोर्ट मिलने के बाद ही दी जाएगी। पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट में अंजलि सिंह के शरीर पर कुल 40 चोटें दर्ज की गई हैं, जिनमें ज्यादातर घाव, खरोंच हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि अंजलि की बॉडी पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई चोट नहीं थी। सागरप्रीत हुड्डा, स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर जोन II) ने कहा, “पीड़ित लड़की का पोस्टमॉर्टम 2 जनवरी को किया गया था। रिपोर्ट बताती है कि यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई चोट नहीं है।”

Latest articles

श्रम संहिताओं के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन, मनाया काला दिवस

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार को विभिन्न...

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर दादाजी धाम में विशेष श्रृंगार, अभिषेक एवं भव्य आयोजन

भोपाल। दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में भगवान हाटकेश्वर जी का...

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...