17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यचंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS या प्रधानमंत्री...

चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS या प्रधानमंत्री ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना

Published on

नई दिल्ली

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा, एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। 50 साल का एक नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए।” इससे पहले मंगलवार को राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी (आचार्य सत्येंद्र दास ने भी अपना समर्थन दिया था।

फैजाबाद सर्किट हाउस में मंगलवार देर शाम ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा, “देश में पैदल चल रहे एक युवक का मैं आभार व्यक्त करता हूं, मैं उसके इस कदम की सराहना करता हूं।” राय ने कहा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस (राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ) का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस कभी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की निंदा नहीं करता।”

मंगलवार सुबह दिल्ली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा यूपी के गाजियाबाद में प्रवेश की थी। बुधवार सुबह यात्रा बागपत से आगे बढ़ गई। जाटलैंड के नाम से पहचाने जाने वाले बागपत और शामली में कांग्रेस की राजनीतिक पकड़ लंबे समय से कमजोर रही है। बुधवार सुबह यह उत्तर प्रदेश के शामली से गुजरते हुए पांच जनवरी की शाम पानीपत के सनौली होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।

इससे पहले सत्येंद्र दास ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अपनी शुभकामना दी और कहा कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से इसमें हिस्सा नहीं ले सके।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा, “भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है कोई भी हो, हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, ये तो नहीं पता, लेकिन राष्ट्र को जोड़ना चाहिए।”

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this