12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयनूपुर के साथ कौन? पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद...

नूपुर के साथ कौन? पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद मचा था बवाल

Published on

नई दिल्ली

साल 2022 में गूगल पर बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को खूब सर्च किया गया। पिछले साल एक टीवी चैनल के डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा को लेकर काफी हंगामा मचा था। नूपुर शर्मा को बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। इस विवाद को बीते 6 महीने हो गए और इस बीच नूपुर शर्मा की मीडिया से दूरी ही रही। लंबे वक्त बाद नूपुर शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया आई। विकास पांडेय ने नूपुर शर्मा के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

विकास पांडेय ने नूपुर शर्मा के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपनी साहसी दोस्त और बहन पर बहुत गर्व है। विकास पांडेय ने आगे लिखा कि उन्होंने कहा कि वह किसी से नहीं डरती सब कुछ महादेव के हाथ में है। विकास पांडेय पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और सोशल मीडिया पर आई सपोर्ट नमो नाम का एक पेज चलाते हैं।

पिछले साल जून महीने में एक टीवी चैनल के डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान देने के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के कई राज्यों में FIR दर्ज की गई थी। सभी FIR को दिल्ली में दर्ज मामले के साथ जोड़ने की अपील उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में की गई। नूपुर शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने कड़े लहजे में टिप्पणी की थी।

इस पूरे मामले के बाद नूपुर शर्मा को कई जगहों से धमकी भी मिल रही थी और जान का खतरा भी बढ़ गया। नूपुर शर्मा की इस टिप्पणी के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन भी हुए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें पार्टी के प्रवक्ता पद से भी हटा दिया गया।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...