10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क के गले में फंसी ट्विटर नाम की हड्डी, किराया तक...

एलन मस्क के गले में फंसी ट्विटर नाम की हड्डी, किराया तक नहीं चुका पा रहे दुनिया के नंबर 2 रईस

Published on

नई दिल्ली,

लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर रहे एलन मस्क (Elon Musk) के लिए साल 2022 बेहद बुरा साबित हुआ. बीते साल उनसे नंबर-1 अमीर का ताज छिन गया और उनकी नेटवर्थ में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. नया साल भी उनके लिए कुछ खास बेहतर साबित होता नजर नहीं आ रहा है. साल की शुरुआत में ही उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों (Tesla Share Fall) ने तगड़ा गोता लगाया है. Tesla Inc के शेयर मंगलवार को 13 फीसदी तक टूट गए.

साल की शुरुआत से ही टूटे Tesla स्टॉक्स
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla के शेयर जहां 2022 में भारी उथल-पुथल के बीच 65 फीसदी तक टूट गए थे. वहीं 2023 में के पहले कारोबारी दिन ही कंपनी के स्टॉक्स ने जोरदार झटका दिया था. पहले दिन के कारोबार के दौरान टेस्ला शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. जबकि मंगलवार को ये और बुरी तरह फिसलते हुए 12.30 फीसदी टूटकर 108.10 डॉलर पर पहुंच गए.

Twitter Deal के बाद से गिरावट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने की डील के साथ ही अप्रैल 2022 से टेस्ला के शेयरों का बुरा दौर शुरू हो गया था. Twitter डील से पहले कंपनी की वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर थी, जो डील के अगले दिन ही 100 अरब डॉलर तक कम होकर 906 अरब डॉलर रह गई थी. ट्विटर के साथ सौदे के अगले दिन ही टेस्ला इंक के शेयरों में जोरदार 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. इसके बाद साल भले ही बीत गया लेकिन कंपनी के शेयरों में जारी गिरावट नए साल के साथ भी जारी है.

​नहीं भर पा रहे ऑफिस का किराया
सैन फ्रैंसिस्को स्थित ट्विटर के ऑफिस पर बड़ा किराया बाकी है। मस्क से 1,36,250 डॉलर यानी करीब 1.13 करोड़ रुपये का किराया बकाया रखा है। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब रेंट पेमेंट नहीं किया गया तो कैलिफोर्निया एलएलसी में रहने वाले एक ऑफिस के मकान मालिक कोलंबिया रीट ने मामला दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि ट्विटर का ऑफिस हार्टफोल्ट इमारत के 30वें मंजिल पर है। ट्विटर न केवंल इस दफ्तर का बल्कि अन्य कई ऑफिसों का भी किराया वहीं भर पाई है।

​बदनाम हुए मस्क
ब्लमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क न केवल ट्विटर दफ्तर का बल्कि विमान का किराया भी नहीं चुका पाएं हैं। मस्क की कंपनी ट्विटर ने दो चार्टर प्लेन प्राइवेट जेट सर्विस ग्रुप एलएलसी से किराए पर लिया है। उन्होंने इसका भी किराया भी अब तक नहीं चुकाया है, जिसके बाद अब ये एलएलसी कंपनी भी ट्विटर पर केस करने जा रही है। लगातार अपनी संपत्ति गंवाने वाले एलन मस्क के नाम एंक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 200 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले वो पहले शख्स बन गए हैं। जिस रफ्तार से उन्होंने संपत्ति कमाई, उसी रफ्तार से गंवा भी दी है। वर्तमान में उनरके पास मात्र 137 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है। जबकि एक साल पहले उनकी संपत्ति 340 अरब डॉलर को पार कर गई थी।

​क्यों गरीब हो रहे हैं एलन मस्क
दिसंबर में एलन मस्क से रोजाना करीब 2 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी है। टेस्ला के शेयरों में लगातार आ रही गिरावट के कारण मस्क की संपत्ति में गिरावट आई है। ट्विटर डील से पहले टेस्ला के शेयर 350 डॉलर पर थी, जो अब गिरकर 123 डॉलर पर पहुंच गया है। टेस्ला के शेयर एक तिहाई से नीचे गिर गए हैं। जिस रफ्तार से मस्क की संपत्ति गिर रही है, वो उतने ही सख्त होते जा रहे हैं। ट्विटर के दफ्तर में कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को एक-एक कर खत्म किया जा रहा है। पहले किचन सर्विस बंद की गई। डेटा सेंटर बंद कर दिए गए और अब वहां गदंगी का अंबार है। ट्विटर के खर्चों में कटौती करने के लिए सिक्योरिटी तक कम कर दी गई है।

बीता साल Elon Musk पर भारी
Tesla के शेयरों में गिरावट का असर लगातार एलन मस्क की नेटवर्थ पर बढ़ता चला गया. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मंगलवार को शेयरों में आई जोरदार गिरावट के चलते मस्क की संपत्ति कम होकर 136.9 अरब डॉलर रह गई. साल 2022 में एलन मस्क की नेटवर्थ पहली बार 200 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई थी. जहां 4 नवंबर 2021 को उनकी संपत्ति 340 अरब डॉलर के स्तर पर थी, वहीं अब इसमें इतनी कमी आ चुकी है जिससे उबरना मस्क के लिए आसान नहीं है.

खतरे में नंबर-2 की कुर्सी 
जहां एलन मस्क से नंबर-1 का ताज फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट ने छीना, तो वहीं अमीरी की रेस में अब उनकी नंबर-2 की कुर्सी भी खतरे में नजर आ रही है. उन्हें भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी सीधी टक्कर दे रहे हैं. दोनों अरबपतियों के बीच संपत्ति का फासला कम होकर 10.4 अरब डॉलर रह गया है. एक ओर जहां एलन मस्क की नेटवर्थ 136.9 अरब डॉलर है, तो वहीं गौतम अडानी फिलहाल 126.5 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में तीसरे पायदान पर काबिज हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...