17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयपसलियां बाहर, टूटी खोपड़ी...रूह कंपा देगी दुनिया में सबसे दर्दनाक मौत देने...

पसलियां बाहर, टूटी खोपड़ी…रूह कंपा देगी दुनिया में सबसे दर्दनाक मौत देने वाले 5 जल्लादों की करतूत

Published on

नई दिल्ली

कंझावला कांड में अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है जिसमें कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिनको सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। अंजलि के साथ जो हुआ उसको सोचकर ही किसी का कलेजा कांप जाए। अंजलि के शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं था जहां गहरे जख्म न हो। पूरे शरीर से खून बह चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि करीब 40 जगहों पर गहरे जख्म पाए गए। खोपड़ी खुल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही कंझावला कांड की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी आ गई है। शुरुआती रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है कि स्कूटी से टक्कर के बाद अंजलि बलेनो कार के अगले पहिए में फंस गई थी। गाड़ी के नीचे के हिस्सों पर खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह के साथ रोहिणी में फॉरेंसिक लैब के चार सदस्यों की एक टीम ने बुधवार को दुर्घटना में शामिल कार की फिर से जांच की और हादसे को रीक्रिएट किया।

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच के मुताबिक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि लड़की कार के अंदर मौजूद थी। खून के धब्बे भी कार के नीचे के हिस्सों पर पाए गए हैं। अंजलि की स्कूटी को साल के पहले दिन कार ने सुल्तानपुरी में टक्कर मार दी थी, जबकि उसकी डेड बॉडी बाहरी दिल्ली के कंझावला में मिली थी।

शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कार से महिला की स्कूटी को टक्कर मारे जाने के बाद अंजलि अगले बाएं पहिये के नीचे फंस गई। वह बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटी गई। फॉरेंसिक लैब की ओर से इस मामले में दिल्ली पुलिस को तीन रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है। तीन रिपोर्ट में से पहली रिपोर्ट हादसे से लिए गए ब्लड सैंपल से संबंधित है, दूसरी रिपोर्ट पांच आरोपियों से लिए गए ब्लड सैंपल से संबंधित है और तीसरी हादसे को रीक्रिएट किए जाने पर आधारित है।

FSL में अपराध स्थल प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने कहा, हमारा चार सदस्यीय दल जांच के हिस्से के रूप में बुधवार को सुल्तानपुरी पुलिस थाने में दुर्घटना से संबंधित गाड़ी की फिर से जांच करने गया था। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए मंगलवार को पांचों आरोपियों के ब्लड के नमूने लिए गए थे कि क्या उसमें अल्कोहल के अंश हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...