8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यलापता युवकों के खेत में शव मिलने से सनसनी, पहचान मिटाने के...

लापता युवकों के खेत में शव मिलने से सनसनी, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

Published on

गाजियाबाद

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के जंगल में स्थानीय लोगों ने दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि हत्यारों ने दोनों युवकों की पहचान मिटाने के मकसद से हत्या करने के बाद उनके मुंह पर तेजाब डाला गया था। मृतकों की पहचान गांव में स्थल के रहने वाले गौरव और दुर्गेश के रूप में हुई है।

फैक्ट्री संचालकों पर हत्या का आरोप
रिस्तल गांव के रहने वाले युग और सतपाल नाम के व्यक्तियों ने बताया कि गांव रिस्तल के रहने वाले करीब 24 वर्षीय गौरव कसाना और 25 वर्षीय दुर्गेश कसाना नाम के दो युवक 2 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इनकी गुमशुदगी थाना टीला मोड़ में दर्ज कराई गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। अचानक ही स्थानीय लोगों ने जंगल में दोनों युवकों के शव को पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

फैक्ट्री से प्रदूषण के खिलाफ उठाई थी आवाज
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गांव के अन्य लोगों का भी आरोप है कि दोनों युवकों की हत्या इलाके में चला रहे अवैध फैक्ट्री संचालकों के द्वारा की गई है। अवैध फैक्ट्रियों के कारण इस इलाके मे घना प्रदूषण फैल रहा था। इसलिए इन दोनों युवकों इस इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्रियों का काफी विरोध किया था। जिसके कारण इन लोगों की हत्या की गई है। इन दोनों युवकों की हत्या के बाद से इलाके के लोगों में बेहद गुस्सा भरा हुआ है।

पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि थाना टीला मोड़ के गांव रिस्तल के रहने वाले दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिन पहले लापता हुए थे। काफी तलाश करने के बाद उनका कोई पता नहीं चला। आज दोनों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...