17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराहुल के टी शर्ट पहनने पर ब्रजेश पाठक- लेते हैं कौन सा...

राहुल के टी शर्ट पहनने पर ब्रजेश पाठक- लेते हैं कौन सा विटामिन, कराऊंगा शोध

Published on

लखनऊ,

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का टी शर्ट पहनना कई लोगों को हैरान कर गया है. कई तरह की रिसर्च भी सामने आने लगी हैं. अब इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे खुद ये समझने का प्रयास कर रहे हैं कि राहुल कौन सा विटामिन लेते हैं.

ब्रजेश पाठक कहते हैं कि हम मनुष्य हैं, उनको ईश्वर ने इस तरह की प्रतिरोधक क्षमता नहीं दी है. हम लोग हर मौसम के अनुसार अपने शारीरिक प्रकृति से बचाने के लिए बनावट के अनुसार कपड़े पहनते हैं. लेकिन आज एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में पढ़ा लिखा है कि राहुल गांधी किस प्रकार के विटामिन लेते हैं, या कोई जीवाणु हैं, यह विषय मैंने कई लोगों से चर्चा की है कि क्यों ऐसा हुआ है कि ठंड में आदमी बिना कपड़ों को कैसे घूम रहा है. मैंने चिकित्सा जगत के कई लोगों से इस बारे में बात की है.

राहुल को मनुष्य ना मानने पर पाठक बोले कि राजा महाराजा जनता से विपरीत काम करते हैं. उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि वह आम इंसान नहीं है. वह राजा महाराजा की तरह ही व्यवहार करते हैं. किसी भी बड़े अधिकारी के दफ्तर में जाएं तो वह 14 डिग्री और 15 डिग्री टेंपरेचर कर बैठा रहता है जबकि 24 या 25 में भी काम चल सकता है लेकिन वह तब भी गर्मी के सूट और टाई लगाए बैठा रहता है. खुद स्वास्थ्य मंत्री होने पर बोले हमने कई चिकित्सा जगत के लोगों से बात की है कि जो हमने पढ़ा है, इतने ठंड के मौसम में जब पारा 4 डिग्री 2 डिग्री पर है, सभी लोग जैकेट और कोट पहनकर मफलर लगाकर घूम रहे हैं तो यह t shirt में कैसे घूम रहे. इस शोध की रिपोर्ट जैसे ही मेरे सामने आएगी मैं आपको बताऊंगा.

राम मंदिर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के शुभकामना वाले पत्र पर भी डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह समर्थन नहीं है, किसी भी मंदिर में किसी भी पूजा पाठ के स्थल पर आप जाओगे हमारे धर्म में परंपरा है कि हम आशीर्वाद देते हैं कि दीर्घायु हो संपन्न हो. चंपत राय की तारीफ पर बोले चंपत राय भी संत हैं उन्होंने पूरा जीवन राम मंदिर के लिए दे दिया वह संतो के बीच ऐसे पुरुष हैं जो संत की तरह ही व्यवहार करते हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this