19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यओपी राजभर ने की राहुल गांधी की तारीफ, यात्रा में शामिल होने...

ओपी राजभर ने की राहुल गांधी की तारीफ, यात्रा में शामिल होने पर कही यह बात

Published on

लखनऊ

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था और यात्रा में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन बाद में वे पलट गये।बलियामें बुधवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यात्रा कोई भी वह जनता से जुड़ने के लिए निकाली जाती है। राहुल गांधी जी काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। उनको लोगों का स्नेह, प्यार और समर्थन मिल रहा है। उनकी यात्रा सफल है। उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष ने राहुल गांधी को भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने बताया, “कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उनसे फोन करके यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन हमारी पार्टी ने तय किया कि यात्रा का समर्थन करेंगे, लेकिन शामिल नहीं होंगे।

यूपी में भाजपा को बताया मजबूत ताकत, कहा मोदी को हराना मुश्किल
सुभासपा  नेता ओम प्रकाश ने भाजपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त व दुश्मन नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुत मजबूत है। नरेंद्र मोदी को पटखनी देने की ताकत किसी दल में नहीं है। कहा कौन किस दल के साथ जाएगा, यह अनुमान लगाना मुश्किल है। वे बोले, “किसी ने भी उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा, बिहार में नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव तथा कश्मीर में भाजपा व पीडी के मध्य गठबंधन की कल्पना नहीं की थी।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस देश में लंबे समय से सत्ता में रही है। कांग्रेस ने सत्ता संभालते समय प्रेम क्यों नहीं बढ़ाया। जो लोग पहले कांग्रेस को वोट देते थे, आज वहीं भाजपा में हैं। राजनीति में मैं झूठ नहीं बोलता हूं।”उन्होंने नसीहत दी, “उत्तर प्रदेश में गठबंधन न करने के कारण ही कांग्रेस विधानसभा के पिछले चुनाव में एक सीट पर सिमट गई। यह गठबंधन का युग है। भाजपा की सरकार गठबंधन की देन है। गठबंधन के कारण ही सपा उत्तर प्रदेश में 47 सीट से 125 सीट पर पहुंच गई है।”

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this