19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबागपत में राहुल गांधी ने कही सरकार को मिर्च लगने वाली बात,...

बागपत में राहुल गांधी ने कही सरकार को मिर्च लगने वाली बात, बताया कैसा है ‘न्यू इंडिया’

Published on

बागपत

पश्चिम यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने बुधवार को बागपत में ऐसी बात कही जिससे सरकार को मिर्च लग सकती है। उन्होंने बताया कि कैसा है मोदी सरकार का ‘न्यू इंडिया’। पूरे दिन चलने के बाद शाम छह बजे के करीब बड़ौत के छपरौली चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लोगों के स्नेह और अपने ऊपर बरसाए गए “प्यार” के लिए उनको धन्यवाद दिया।

उन्होंने अग्निवीरों की समस्या को उठाते हुए कहा, “पहले युवा 15 साल सेना में नौकरी करते थे और पेंशन पाते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने सोचा कि पेंशन को अलग रखा जाए, 6 महीने ट्रेनिंग करें, फिर बंदूक पकड़ लें, 4 साल नौकरी में रहें, फिर आपको बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके बाद आप बेरोजगार हो जाएंगे। यह न्यू इंडिया है।”

कहा- बीजेपी की नीति युवाओं, किसानों और मजदूरों को डराने की है
कांग्रेस नेता ने कहा, “इसके बाद जब युवा सड़कों पर उतरते हैं तो मोदी जी ने कहा कि अगर (विरोध के दौरान) आपकी फोटो खींची गई तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी। बीजेपी की नीति युवाओं, किसानों और मजदूरों को डराने की है।”

कहा पश्चिम यूपी में किसान लंबे समय से गन्ने के बकाये की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा पश्चिम यूपी यानी गन्ना बेल्ट में यह एक गंभीर समस्या। ये करोड़ों रुपये तक है। राहुल ने बढ़ती कीमतों, “बढ़ती बेरोजगारी” के बारे में बात करते हुए कहा, “कृषि कानूनों का विरोध करने वालों ने कृषि समुदाय के कल्याण के लिए अपना जीवन लगा दिया, लेकिन मूक-बधिर सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।” योजना और तथ्य यह है कि सरकार ने “कुछ कॉरपोरेट्स के लाभ” के लिए काम किया।

उन्होंने मीडिया पर भी अपना गुस्सा निकाला
राहुल गांधी ने कहा, “मैं (भारत जोड़ो) यात्रा में टी-शर्ट पहनकर चलता हूं। यात्रा में मेरे साथ गरीब किसान मजदूरों के कई बच्चे फटे कपड़े पहनकर चलते हैं, लेकिन मीडिया यह नहीं पूछता कि सर्दी के मौसम में गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे बिना स्वेटर/जैकेट के क्यों चल रहे हैं। मेरी टी-शर्ट पर सवाल असली मुद्दा नहीं है, लेकिन भारत के बच्चों, किसानों और मजदूरों का सर्दियों में बिना गर्म कपड़ों के घूमना असली मुद्दा है।”

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this