भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में फिर दाखिल, बीमार मां से मिलने दिल्ली गए राहुल गांधी

चंडीगढ़

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हरियाणा में दोबारा दाखिल हुई। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं और कल सुबह वापस आएंगे।

हुड्डा ने बताया, ‘यात्रा शाम को पानीपत में सनोली सीमा से हरियाणा में दाखिल हुई। राहुल जी अपनी बीमार मां से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। वह शुक्रवार सुबह पानीपत लौटेंगे और यात्रा हरियाणा का अपना चरण फिर से शुरू करेगी।’विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यात्रा के सभी कार्यक्रम शुक्रवार को तय समय के अनुसार होंगे, जिसमें पानीपत में एक जनसभा शामिल है।

About bheldn

Check Also

महाराष्ट्र : लाडली बहना योजना के कारण फंडिंग में कटौती, शिंदे के मंत्रियों का गुस्सा, अजित पवार निशाने पर

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वादा किया गया था कि अगर महायुति दोबारा सत्ता में …