25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयबर्फ से ढंकी दिल्ली कैसी दिखती है? नोएडा के रिसर्चर ने AI...

बर्फ से ढंकी दिल्ली कैसी दिखती है? नोएडा के रिसर्चर ने AI से दिखाई तस्वीरें, लोग भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली तो शिमला मसूरी से भी ज्यादा ठंडी है। कई इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में आप कल्पना करें कि राजधानी दिल्ली अगर पूरी बर्फ से ढंक जाए तो कैसा दृश्य होगा। नोएडा के रहने वाले एक रिसर्चर ने आर्टिफिशयल इंटिलिजेंस की मदद से कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। इसमें इस तकनीक की मदद से बर्फ से ढंकी राजधानी दिल्ली की कल्पना की गई है जो दिखने में काफी खूबसूरत है।

अंशुमान ने बताया कि कितने काम का है AI
नोएडा के रहने वाले रिसर्चर अंशुमान चौधरी पेशे से फुल टाइम पॉलिसी रिसर्चर हैं। अपने खाली समय में वह पेंटिंग, फोटोग्राफी और फिल्ममेकिंग के अपने शौक को पूरा करते हैं। इसी कड़ी में अंशुमान ने बर्फ से ढंकी दिल्ली की तस्वीरें जारी की है। अंशुमान ने कहा कि AI के आने से हमारा समय काफी बच गया है। दिनभर और घंटो समय लगाने की जगह आप मिनटों में कोई भी काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आज के युवा आर्टिस्ट के लिए यह AI एक शक्तिशाली टूल की तरह काम करता है। इसकी मदद से बहुत कम पैसों में भी काम किया जा सकता है। अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए रिसर्चर अंशुमान ने लिखा कि नई और पुरानी दिल्ली बर्फ से ढंकी हुई कैसी दिखेगी? मैंने हमेशा इसकी कल्पना की और अब AI ने इसमें मेरी काफी मदद की है।

यूजर्स ने भी ली खूब दिलचस्पी
अंशुमान की ओर से जारी यह खूबसूरत तस्वीरें देख यूजर्स ने भी तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या आप मुंबई को लेकर भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें बना सकते हैं? एक ने लिखा कि काश यह हो जाए तो बिल्कुल मजा ही जाए। वहीं यूजर ने हैदराबाद के चारमीनार और हाईटेक सिटी की भी बर्फ से ढंकी तस्वीरों की कल्पना की है। इसके अलवा भी कई यूजर्स ने भी अपने-अपने ढंग से AI से बनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। अंशुमान ने दिल्ली ही नहीं कोलकाता की भी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो वाकई खूबसूरत हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...