3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबोकारो की बिटिया श्रेयसी ने दिया राजस्थान के लिए खुशखबरी, लंपी बीमारी...

बोकारो की बिटिया श्रेयसी ने दिया राजस्थान के लिए खुशखबरी, लंपी बीमारी का ढूंढ लिया अचूक इलाज

Published on

बोकारो

झारखंड में बोकारो जिले के होलीक्रॉस स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा श्रेयसी ने दुधारू मवेशियों में वायरल इंफेक्शन की वजह से होने वाली ‘लंपी’ बीमारी के इलाज का प्राकृतिक तरीका खोज निकाला है। कई दिनों के अपने शोध के बाद श्रेयसी ने पान पत्ता, काली मिर्च, गुड़, नमक और अन्य प्राकृतिक चीजों के मिश्रण से इस बीमारी का अचूक इलाज ढूंढा है। श्रेयसी ने बताया कि उसने इसका सफल परीक्षण भी किया और 15 दिनों के भीतर बीमारी से ग्रसित मवेशी को इससे निजात मिल गई। उसने बताया कि इस बीमारी की चपेट में आने से मवेशियों की परेशानी ने उसे उन्हें कष्ट से मुक्ति दिलाने की प्रेरणा दी। रेलकर्मी रतन कुमार सिंह और गृहिणी स्वर्णलता कुमारी की सुपुत्री श्रेयसी आगे चलकर मवेशियों के लिए ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ के तहत फार्मेसी का अपना स्टार्टअप विकसित करना चाहती है।

डीपीएस बोकारो में 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र रूपेश कुमार ने नहीं सुन-बोल पाने वाले लोगों की मदद के लिए खास तकनीक पर काम किया है। गूंगे-बहरों के इशारों को आवाज में तब्दील करने का खास सॉफ्टवेयर उसने कंप्यूटर कोडिंग की मदद से तैयार किया है। इस काम में उसे लगभग तीन महीने का समय लग गया। बोकारो के आशालता दिव्यांग विकास केंद्र में रह रहे दिव्यांगों की परेशानी देख उसे यह आइडिया सूझा था। उसका यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए भी चयनित किया जा चुका है। बीएसएलकर्मी रविशंकर कुमार एवं बिहार में राजस्व पदाधिकारी सुनीता कुमारी के होनहार पुत्र रूपेश की शुरू से ही कोडिंग में रुचि रही है। वह आगे चलकर एक सफल कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है।

शिक्षा के क्षेत्र में बोकारो का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने दोनों स्टूडेंट रूपेश और श्रेयसी नागपुर में आयोजित 108वें ‘सेशन ऑफ इंडियन साइंस कांग्रेस’ में शामिल हो रहे है। आरटीएम नागपुर यूनिवर्सिटी में 4 जनवरी से शुरू तीन-दिवसीय राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में ये दोनों विद्यार्थी पूरे झारखंड का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है। शोध और विज्ञान के सामंजस्य से तैयार अपने प्रोजेक्ट के जरिए दोनों अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा की चमक देश-विदेश के 500 से अधिक वैज्ञानिकों के बीच बिखेर रहे है। दोनों 8 जनवरी की सुबह वापस बोकारो लौट जाएंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...