8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीय'होटल में पैसों के लिए अंजलि-निधि में हुई थी हाथापाई', पार्टी में...

‘होटल में पैसों के लिए अंजलि-निधि में हुई थी हाथापाई’, पार्टी में मौजूद दोस्त का दावा

Published on

नई दिल्ली,

कंझावला मामले में रोज नए नाटकीय मोड़ सामने आ रहे हैं. पहले अंजलि की दोस्त निधि के बयान इस केस को घुमाने का काम कर रहे थे, अब पीड़िता का एक और दोस्त सामने आ गया है. ये वहीं दोस्त है जो होटल में उस दिन दूसरे लड़कों के साथ मौजूद था. उसने दावा कर दिया है कि होटल में अंजलि और निधि के बीच पैसों को लेकर लड़ाई हुई थी.

अंजलि का एक और दोस्त, नया खुलासा
वो बताते है कि अंजलि ने उस दिन मुझे ही फोन करके उस होटल में बुलाया था,मैं नहीं गया तो लड़का भेजकर बुलवाया, यही का है, दोस्त है हमारा. मैं उससे बात नहीं कर रहा था, वहां पर दो रूम बुक थे. एक में कुछ हमारे दोस्त थे मौजूद ,एक रूम में अंजलि और निधि मौजूद थे ,वह सब बीयर पी रहे थे, फिर झगड़ा शुरू हुआ निधि और अंजली का, निधि और अंजली का झगड़ा पैसों को लेकर था. निधि अपने पैसे अंजलि से मांग रही थी. फिर निधि गुस्से में नीचे चली गई थी और उसने खूब बवाल काटा. अंजलि ने उसे नीचे जा शांत करने की कोशिश की थी,लेकिन वहां फिर लड़ाई शुरू हो गई. करीब 1:30 बजे अंजलि निकल गयी थी, मैं वहां से बाद में गया था, मुझे अंजलि की मौत की जानकारी मीडिया से मिली.

निधि की बढ़ रही मुसीबत
अब अंजिल के इस दोस्त के दावे निधि को ही और ज्यादा शक के घेरे में लाते हैं. इस समय वैसे भी पुलिस निधि से कई तरह के सवाल पूछ रही है. उसके कई दावों को लेकर उलझन का दौर जारी है. कई ऐसी भी बातें सामने आई हैं, जो उसकी नियत को ही कटघरे में खड़ा कर रही है. जानकारी के लिए बता दें कि आजतक को दिए इंटरव्यू में निधि ने दावा किया था कि अंजलि शराब पीकर स्कूटी चला रही थी. वो काफी ज्यादा नशे में थी. यहां तक कहा गया था कि एक बार दोनों की ट्रक से टक्कर होते-होते बची थी. इसके अलावा निधि ने ये भी कहा था कि वो अंजलि के किसी भी दोस्त को नहीं जानती थी. वो तो अंजलि से भी 15 दिन पहले ही मिली थी.

निधि ने क्या दावे किए हैं?
लेकिन निधि के वो तमाम दावे अब उसी पर भारी पड़ रहे हैं. अंजलि की मां का कहना है कि उन्होंने निधि को कभी नहीं देखा था. उन्हें अंजलि की किसी भी ऐसी सहेली की कोई जानकारी नहीं थी. ये भी पूछा गया गया है कि अगर निधि, अंजलि की दोस्त थी, तो उसने मदद कैसे नहीं की, वो कैसे उसे अकेला छोड़ भाग गई. अंजलि के फैमिली डॉक्टर हैं, उन्होंने जोर देकर कहा है कि अंजलि की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में शराब का कोई ट्रेस नहीं मिला है, ऐसे में अंजलि का पहला दावा ही गलत साबित होता है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी मानती हैं कि पुलिस को निधि से ही सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए.

ये पूरा मामला क्या है?
इस मामले की बात करें तो 31 दिसंबर की रात को अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर के लिए निकली थी. तब कंझावला रोड पर सामने आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी. उस टक्कर में निधि तो बच गई, लेकिन अंजलि गाड़ी के नीचे फंस गई. फिर गाड़ी में बैठे युवक अंजलि को कई किलोमीटर तक घसीटकर ले गए. अभी के लिए पुलिस ने इस मामले में सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी पुलिस कस्टडी में ही हैं और उनसे सवाल-जवाब का दौर जारी है.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...