28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला कांड: निधि के बयानों से उलझ रहा केस, चश्मदीद को लेकर...

कंझावला कांड: निधि के बयानों से उलझ रहा केस, चश्मदीद को लेकर होटल पहुंची पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के कंझावला में अंजलि सिंह की मौत मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मामले में चश्मदीद निधि के बयानों से भी केस काफी उलझता नजर आ रहा है. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस शुक्रवार को निधि को लेकर उन जगहों पर पहुंची जहां दोनों उस दिन गईं थीं. सबसे पहले पुलिस निधि को लेकर उस होटल में पहुंची जहां 31 दिसंबर के दिन उसने अंजलि के साथ पार्टी की थी.

होटल से निकलने के बाद निधि और अंजलि स्कूटी से किस रूट से निकले. किन रास्तों से होते हुए वे घटनास्थल तक पहुंचे, पुलिस निधि को लेकर हर जगह गई. इसी के साथ पुलिस ने दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर के तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. क्योंकि गिरफ्तार हुए 7 में से 4 आरोपियों (कार सवार) की लोकेशन सोनीपत के पास मुरथल की मिली थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है.

वहीं, कंझावला मौत मामले के बाद दिल्ली में SHO, ATO, ब्रावो को अपने लाइव स्थान साझा करने के लिए कहा गया है. रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक उन्हें लाइव लोकेशन के साथ अपनी पोजीशन अपडेट करनी होगी. डीसीपी की अनुमति के बिना कोई पुलिस कर्मी थाने से बाहर नहीं जा सकता.

शक के घेरे में आई निधि
बता दें, अंजलि की मौत का मामला सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है. अंजलि की मौत के 72 घंटे बाद ये तथ्य सामने आया था कि उस वक्त अंजलि के साथ एक और लड़की स्कूटी पर थी और इसके बाद निधि सामने आई थी. हादसे के समय अंजलि के साथ स्कूटी पर सवार रही निधि हादसे के बाद चुपचाप मौके से निकल ली और न पुलिस, ना ही किसी दोस्त को इस संबंध में कोई जानकारी दी. सीसीटीवी फुटेज से जब उसके अंजलि के साथ होने का खुलासा हुआ, तब वह सामने आई और एक के बाद एक कई खुलासे किए.

क्या है पूरा मामला
दिल्ली के कंझावला रोड पर एक कार के नीचे शव फंसा था और गाड़ी करीब 12 किलोमीटर तक शव के साथ सड़कों पर दौड़ती रही. 31 दिसंबर की देर रात हुए हादसे में कार के नीचे फंसा शव अंजलि का था. इस घटना को लेकर हंगामा मचा तो दिल्ली पुलिस एक्टिव मोड में आई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कार को भी अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को पकड़ लिया है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...