12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलतालिबान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने खोला मोर्चा, अफगानिस्तान से नहीं खेलेगा क्रिकेट

तालिबान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने खोला मोर्चा, अफगानिस्तान से नहीं खेलेगा क्रिकेट

Published on

सिडनी,

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है. यह सीरीज मार्च के आखिर में यूएई में खेली जानी थी. मगर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने तालिबान के कुछ फैसलों के विरोध में यह बड़ा कदम उठाया है और सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है.दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम को फरवरी में भारत दौरे पर चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद यूएई पहुंचकर अफगानिस्तान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी शेड्यूल थी. मगर ऑस्ट्रेलियाई टीम अब यह सीरीज नहीं खेलेगी.

अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई पाबंदियां
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबानियों का राज है. उन्होंने अपने देश में महिलाओं और लड़कियों पर कई तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं. उन्हें पढ़ाई के साथ घर से बाहर काम करने का भी अधिकार नहीं है. खेलों में भी लड़कियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने तालिबान के इसी फैसले के विरोध में क्रिकेट सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने अपने बयान में भी इसी बात का उल्लेख किया है. बोर्ड ने जारी किए बयान में कहा, ‘सीए अफगानिस्तान समेत दुनियाभर में महिलाओं और पुरुषों को खेल में लाने और उनके विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके देश में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार सम्पर्क में है.’

आईसीसी ने भी जताई इन मामलों पर चिंता
सीए ने सपोर्ट के लिए अपनी ऑस्ट्रेलियाई सरकार को भी धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, ‘हमारा इस फैसले (अफगानिस्तान से सीरीज रद्द करने) में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद.’ हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सीईओ Geoff Allardice ने भी अफगानिस्तान में बढ़ते इन मामलों को लेकर चिंता जताई थी.

वनडे सुपर लीग के तहत अफगान टीम को मिलेंगे पॉइंट्स
अफगानिस्तान अकेला ऐसा आईसीसी का फुल मेम्बर है, जहां महिला टीम नहीं है. 14 जनवरी से शुरू होने वाली अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानी टीम शामिल नहीं हुई है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज की बात करें, तो यह ICC वनडे सुपर लीग के तहत खेली जानी थी.

यानी जीतने वाली टीम को वनडे वर्ल्ड कप के तहत होने वाली ICC वनडे सुपर लीग के अंक मिलने थे. मगर अब जब ऑस्ट्रेलिया ने यह क्रिकेट रद्द कर दी है, तो सीरीज के 30 प्रतिशत अंक अफगानिस्तान के खाते में जोड़ दिए जाएंगे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...