बेंगलुरु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री गुरुवार को रोड शो कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक युवक दौड़ता हुआ उनके पास तक पहुंच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। हालांकि इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है।
दरअसल गुरुवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर खड़े उत्साही लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़ का हाथ हिलाया। इनमें से कई ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखे गए।
#WATCH | Karnataka: A young man breaches security cover of PM Modi to give him a garland, pulled away by security personnel, during his roadshow in Hubballi.
(Source: DD) pic.twitter.com/NRK22vn23S
— ANI (@ANI) January 12, 2023
कर्नाटक में मई तक होने हैं विधानसभा चुनाव
कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। मोदी यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने आए हैं। बीजेपी शासित कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
