18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यJ-K: सोनमर्ग में आया बर्फीला तूफान, एक वर्कर का शव मिला, रेस्क्यू...

J-K: सोनमर्ग में आया बर्फीला तूफान, एक वर्कर का शव मिला, रेस्क्यू जारी

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच आ गया है. अभी तक एक वर्कर का शव बरामद हो गया है, रेस्क्यू टीम द्वारा और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस, SDRF, सेना, MEIL की टीम तैनात है. मेडिकल की टीम भी रवाना हो चुकी है. प्रयास है कि जितने भी लोग फंसे हैं, उन्हें तुरंत बाहर निकाला जाए.

जानकारी मिली है कि ये एवलांच नील ग्रथ के पास आया है जहां पर Megha Engineering & Infrastructure Limited (MEIL) का काम चल रहा है. इस कंपनी की टीम जोजिला टनल पर काम कर रही थी, लेकिन तभी इस एवलांच ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया. एक वर्कर ने अपनी जान गंवा दी है. उसका शव भी बरामद हो गया है. बताया जा रहा है कि एक और मजदूर बर्फ के नीचे दबा हुआ है. उसे जल्द बाहर निकालने की कोशिश जारी है. अभी के लिए सारा फोकस फंसे लोगों की जान बचाने पर है. बर्फ हटाने के बाद ही अधिकारियों द्वारा कोई बयान जारी किया जाएगा.

इस एवलांच का एक वीडियो भी सामने आया है. उस वीडियो में बर्फ का भयंकर तूफान देखने को मिल रहा है. काफी तेजी से वो नीचे की तरफ आ रहा है. कहा जा रहा है कि बर्फीला तूफान इतना तेज था कि मजदूर को वहां से भागने का मौका ही नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अब इस समय जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है, मौसम लगातार करवट बदल रहा है. तापमान भी माइनस में दर्ज किया जा रहा है, लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this