6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान आतंकियों ने टोयोटा कोरोला के इंजन से बना डाली सुपरकार Mada...

तालिबान आतंकियों ने टोयोटा कोरोला के इंजन से बना डाली सुपरकार Mada 9, 5 साल की मेहनत के देखें फोटो

Published on

नई दिल्ली।

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान के बारे में हर किसी को पता है कि पूर्व में और वर्तमान में भी वह क्या कुछ कर रही है और इसके परिणाम से भी दुनिया रूबरू है। हालांकि, तालिबान अपनी आतंकी संगठन वाली छवि को बदलने की कोशिश भी समय-समय पर करता आ रहा है। अब इसी कोशिश में तालिबान ने एक सुपरकार बनाया है, जिसमें टोयोटा कोरोला का इंजन लगा है। माडा 9 (Mada 9) नाम के इस सुपरकार के प्रोटोटाइप को हाल ही में तालिबान ने अनवील किया है।

ladbible.com की रिपोर्ट की मानें तो अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टिट्यूट (ATVI) के 30 इंजीनियर बीते 5 वर्षों से माडा 9 के प्रोटोटाइप सुपरकार बनाने में लगे थे। इस सुपरकार में टोयोटा कोरोला सेडान का इंजन लगा है, ऐसे में आप समझ सकते हैं कि पावर और स्पीड के मामले में तो यह सुपरकार से मुकाबला करने में बिल्कुल भी सक्षम नहीं होगी। हालांकि, देखने में यह काफी हद तक सुपरकार जैसी लगती है। इस कार को निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले समय में जब इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा, उस समय इसको मिल रहे रिस्पॉन्स पर लोगों की निगाहें टिकेंगी।

माडा 9 को लेकर तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि इस प्रोटोटाइप सुपरकार को बनाना हमारे लिए गौरव का पल है और यह लोगों को बताने के लिए काफी है कि तालिबानी शासन में भी अफगानिस्तान में साइंटिफिक डिवेलपमेंट हो रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय जगत में भी अफगानिस्तान की छवि सुधरेगी। आपको बता दें कि बीते करीब 2 साल के दौरान कई मर्तबा अफगानिस्तान में नागरिक अधिकारों के हनन की खबरें आई हैं और वहां स्थिति उतनी अच्छी नहीं है।

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...