13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल और जैन के खिलाफ मुकदमे वापस लेने के लिए मिली धमकी',...

‘केजरीवाल और जैन के खिलाफ मुकदमे वापस लेने के लिए मिली धमकी’, सुकेश ने LG को लिखी एक और चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली,

तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक बार फिर पत्र लिखा है. उसने अपनी चिट्टी में सीएम केजरीवाल और जेल में बंद सत्येंद्र जैन पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है. सुकेश ने कहा कि उसे केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लेने की धमकी मिल रही है.

सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन ने फोन पर उसको धमकी देते हुए दोनों के खिलाफ दायर सभी सबूत वापस लेने के लिए उसको 48 घंटे का समय दिया है. सुकेश ने अपने पत्र में जेल अधिकारियों और स्टाफ के जरिए भी प्रताड़ित करवाने का आरोप लगाया है.

सुकेश ने कहा कि जेल में बन्द सत्येंद्र जैन ने उसे सभी सबूत वापस लेने की धमकी दी है. पत्र में कहा गया है 31 दिसंबर को जैन ने जेल सुपरिटेंडेंट राजकुमार के ज़रिए कर्नाटक चुनाव में एक सीट और पंजाब में खनन का कॉन्ट्रेक्ट देने का ऑफर भी भिजवाया है. .

सुकेश का आरोप- जेल ट्रांसफर की मिली धमकी 
पत्र में कहा गया है कि जैन ने उससे मीडिया में दिए बयान, हाई पॉवर कमेटी के सामने दिए बयान और सबूत वापस लेने साथ सभी स्क्रीनशॉट, चैट और वॉइस ओवर को उनको सौंपने की बात कही है. सुकेश ने लिखा है कि उसे धमकी मिली है कि अगर उसने जैन की बात नहीं मानी तो उसका ट्रांसफर मंडोली की दूसरी जेल में करा दिया जाएगा. वहां उसको इतना परेशान किया जाएगा कि वह सुशांत सिंह राजपूत की तरह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा.

सुकेश ने मंडोली में खुद को बताया था असुरक्षित
इससे पहले सुकेस ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर मंडोली जेल में खुद को असुरक्षित बताया था. उसने आरोप लगाया था कि जेल नंबर 14 के सुपरिटेंडेंट राजकुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी. सुकेश ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी जान से मारने के धमकी के आरोप लगाए. सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि राजकुमार और जय सिंह को वो साल 2017 से जानता है और तिहाड़ जेल में जब वो बन्द था उस वक़्त इसने राजकुमार को करीब सवा करोड़ रुपये और जय सिंह को करीब 35 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए थे. सुकेश का आरोप है कि इस रिश्वतखोरी का खुलासा करने की वजह से दोनों सत्येंद्र जैन के इशारे पर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

Latest articles

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर की ज्यादती, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपी

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सोशल मीडिया फ्रेंड...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...