12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसेक्स का मन तो होता होगा ना, शादी क्यों नहीं की... वीजा...

सेक्स का मन तो होता होगा ना, शादी क्यों नहीं की… वीजा अधिकारी की बदतमीजी पर पाकिस्तान बोला- जांच करेंगे

Published on

इस्लामाबाद

एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के एक कर्मचारी ने वीजा देने के बदलने उसके साथ ‘यौन संबंध बनाने की मांग’ की थी। जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह महिला के आरोपों की जांच कर रहा है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने दावा किया कि अधिकारी ने उसे ‘गलत तरीके’ से छुआ था और उसकी सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल पूछे थे। महिला ने पाकिस्तानी अधिकारी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने दावा किया कि पाक अधिकारी ने पाकिस्तानी वीजा के बदले सोशल मीडिया पर भारत विरोधी कमेंट्स करने के लिए भी कहा था। महिला एक प्रोफेसर है और उसने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अधिकारी ने उसका हाथ पकड़ा था और पूछा था कि क्या उसकी शादी हो चुकी है। शख्स ने कहा कि अगर वह बोर हो गई है तो वे चार बार शादी कर सकते हैं। आरोप है कि पाक अधिकारी ने महिला से पूछा कि वह अपनी ‘सेक्सुअल डिजायर’ (यौन इच्छा) को पूरा करने के लिए क्या करती है।

‘भारत और पीएम मोदी के खिलाफ बोलना होगा’
भारतीय महिला ने दावा किया कि शख्स ने उससे सोशल मीडिया पर भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर के खिलाफ बयानबाजी करने के लिए कहा था। रिपोर्ट के अनुसार यह घटनाक्रम मार्च 2022 का है। महिला ने पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन दिया था। वह लाहौर के एक गुरुद्वारे में एक समारोह में हिस्सा लेने वाली थी। इसके अलावा उसे किसी दूसरी जगह लेक्चर भी देना था। अब महिला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखकर घटना की पूरी जानकारी दी है और न्याय की मांग की है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमारे मिशनों में आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि हम सभी वीजा और कांसुलर आवेदकों के प्रति शिष्टाचार और उचित व्यवहार को अत्यधिक महत्व देते हैं। हमारे सभी राजनयिक कर्मचारियों को पेशेवर व्यवहार के सख्त निर्देश दिए गए हैं।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...