19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरा किया वादा

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू करने की घोषणा कर दी है. सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. हिमाचल में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बड़ा मुद्दा बन गया था.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस की विचारधारा प्यार, भाईचारे और सच्चाई की मिसाल है. आज लोहडी के शुभ अवसर पर मुझे हिमाचल के कर्मचारियों की लंबित मांग OPS को बहाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल के विकास मे अपना पूर्ण सहयोग देंगे.”

बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में दो बड़े मुद्दे थे. ये मुद्दे थे सरकारी कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली और दूसरा मुद्दा था अग्निवीर भर्ती स्कीम. इसमें से ओपीएस को लेकर काफी चर्चा हुई थी. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी कर्मचारियों से वादा किया था कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो वो पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेगी.  अब सीएम सुक्खू ने अपना वादा निभाया है.

विधानसभा चुनाव के दौरान ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा इतना जोर पकड़ा कि राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल ने भी पुराने पेंशन स्कीम की पैरवी की थी. धूमल ने कहा था कि सारी उम्र देश और प्रदेश की सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन मिलनी चाहिए.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this