12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन के सोलेडार शहर पर रूस का कब्जा, युद्ध में क्यों अहम...

यूक्रेन के सोलेडार शहर पर रूस का कब्जा, युद्ध में क्यों अहम मानी जा रही पुतिन की यह जीत

Published on

कीव

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के नमक की खदान वाले पूर्वी शहर सोलेडार पर कब्जा कर लिया है। मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन की सेना के बीच खूनी संघर्ष के केंद्र सोलेडार पर गुरुवार की रात कब्जा कर लिया गया। पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क प्रांत के अंतर्गत आने वाले सोलेडार पर कब्जा करने के रूस के दावे की यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कई झटकों के बाद सोलेडार पर कब्जा रूस के लिए एक दुर्लभ जीत का प्रतीक होगा। वहीं, यूक्रेन ने रूस के इस दावे का खंडन किया है। हालांकि, दोनों ही देशों के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोलेडार पर कब्जा पुतिन के लिए अहम क्यों
रूस ने कहा कि सोलेडार का कब्जा यूक्रेन में जारी विशेष सैन्य अभियान में मील का पत्थर है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन इसी शहर से डोनेट्स्क क्षेत्र में अपने आक्रामक सैन्य अभियान जारी रखे हुए था। ऐसे में सोलेडार पर नियंत्रण स्थापित होने से बखमुत में यूक्रेनी सैनिकों के लिए आपूर्ति मार्गों को काटना संभव हो जाएगा। सोलेडार का बहुत ज्यादा सैन्य महत्व नहीं है, हालांकि इससे रूसी सेना और पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के लिए यूक्रेनी शहर बखमुत पर कब्जा करना आसान हो सकता है। बखमुत में कॉपर समेत कई खनिजों की खदाने हैं। वैगनर ग्रुप इन खदानों पर अपना नियंत्रण चाहता है। इन खदानों से होने वाली कमाई से वह अपनी खोई हुई सैन्य ताकत को फिर से बढ़ाना चाहता है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा
रूसी मंत्रालय के अनुसार, सोलेडार पर कब्जा रूसी सेना की एविएशन विंग, मिसाइ विंग और आर्टिलरी के निरंतर हमले के कारण संभव हो सका है। मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के बखमुत शहर पर कब्जे के दावों को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया। मंत्रालय ने कहा कि पिछले तीन दिनों में, सात सौ से अधिक यूक्रेनी सैनिकों और यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हथियारों की तीन सौ से अधिक यूनिटों को सोलेडार शहर के पास नष्ट कर दिया गया है।

यूक्रेन ने रूस के दावे का किया खंडन
यूक्रेन के एक अधिकारी ने सोलेडार शहर पर रूस के कब्जे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सोलेडार पर रूस का कब्जा सच नहीं है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के पूर्वी समूह के प्रवक्ता सेर्ही चेरेवती ने यूक्रेनी आउटलेट आरबीसी-यूक्रेन को बताया कि शहर में लड़ाई चल रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...