19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य5 लाख की माला से योगी के मंत्री का भव्य स्वागत, निषाद...

5 लाख की माला से योगी के मंत्री का भव्य स्वागत, निषाद पार्टी के संकल्प रैली में मौजूद रहे सीएम

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित निषाद संकल्प दिवस में कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का भव्य स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा की और 5 लाख रुपए की नोटो से बनी माला पहनाई। इस दौरान लाखों की संख्या में कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

गोरखपुर के दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित दसवें निषाद संकल्प दिवस के अवसर पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं सम्मान करते हुए पांच लाख रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं जब संजय निषाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो मंच पर पहुंचने के लिए लगभग 200 मीटर की दूरी तक वॉक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मत्स्य मंत्री के स्वागत में फूलों की वर्षा भी की।

संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज लाखों की यह भीड़ एक संख्या नहीं हमारा वास्ततविक बल है, जो हमारी एकजुटता का परचम लहराते हुए अपने वजूद का एहसास करता है। हम उस निषाद राज के वंशज हैं जिन्होंने श्रीराम प्रभु के साथ सच्ची मित्रता स्थापित करते हुए उनकी नैया को पार लगाया था। वह मित्रता आज भी कायम है।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच सीएम योगी
संजय निषाद ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम आदित्यनाथ के सानिध्य में भाजपा के साथ मिलकर निषाद समाज को एक नया बल मिला है, जिसकी अतीत में अन्य पार्टियों ने उपेक्षा की थी। निषाद समाज को पूर्व में सभी पार्टीयों ने ठगा है वह पार्टियां हाशिए पर चली गई है। आप लोगों के बल से ही विधानसभा में भी हमारे 11 सदस्य हैं जिनकी वजह से हमें वहां 11 मिनट तक बोलने और आपकी बात कहने का मौका मिलता है। आप सभी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

‘श्री राम और निषाद राज की मित्रता सभी को पता’
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत जय निषाद राज और जय श्री राम के नारे के साथ की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निषाद समाज अनादि काल से ही मित्रता और संबंध निभाने वाला रहा है। श्री राम और निषाद राज की मित्रता सभी को पता है। इस मित्रता को और प्रगाढ़ता देने के लिए हमारी सरकार श्री राम और निषाद राज की मित्रता से जुड़ी सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने जा रही है।

CM योगी बोले- बीजेपी और निषाद पार्टी का संबंध अटूट
विपक्ष के लोगों ने हमारे संबंध को धूमिल करने और समाज को बरगलाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि यह संबंध आज से नही आदिकाल से रहा है। सीएम ने संबोधन के दौरान भाजपा और निषाद पार्टी के जुड़ाव और उनके संबंधों की ही ज्यादा बात की जो यह संदेश था कि आगामी चुनाव में बीजेपी और निषाद पार्टी का संबंध और मजबूती से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी 200 मीटर की दूरी पर ही गोरखपुर महोत्सव स्थल चंपा देवी पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के नए एल्बम ‘हनुमान चालीसा’ का मंच से लांचिंग भी की।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...