12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवीजा लेने गई भारतीय महिला से सेक्स पर सवाल, अब PAK सरकार...

वीजा लेने गई भारतीय महिला से सेक्स पर सवाल, अब PAK सरकार ने दी सफाई

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब की महिला प्रोफेसर ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है. प्रोफेसर का आरोप है कि लाहौर जाने के लिए वीजा अप्लाई करने वह पाकिस्तानी उच्चायोग गई, जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. महिला का आरोप है कि उच्चायोग के अधिकारियों ने उन्हें असहज करने वाले निजी सवाल पूछे. महिला के आरोप पर अब पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा ने कहा कि, ”हमारे राजनयिक मिशनों में आने वाले किसी भी शख्स के साथ दुर्व्यवहार को लेकर जीरो टोलरेंस पॉलिसी है.” मुमताज ने आगे कहा कि, ”हम इस मामले को देख रहे हैं और हम इस मामले को उठाने के तरीके और समय को लेकर हैरान भी हैं.”

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने आगे कहा कि वीजा और वाणिज्यिदूत संबधी कार्यों से आने वाले सभी लोगों के साथ तहजीब और अच्छे व्यवहार को पाकिस्तान ज्यादा तरजीह देता है. पाकिस्तान के सभी राजनयिक दफ्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के साथ प्रोफेशनली व्यवहार रखने के सख्त निर्देश हैं.

महिला प्रोफेसर के साथ बदतमीजी का क्या है पूरा मामला?
यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब में हेड ऑफ डिपार्टमेंट और सीनियर प्रोफेसर महिला ने पाकिस्तानी उच्चायोग के स्टाफ पर उनके साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाया है. महिला प्रोफेसर ने इंडिया टुडे से बताया कि कुछ समय पहले वे लाहौर जाने के लिए वीजा के सिलसिले में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग गई थीं.

उच्चायोग में वीजा अप्लाई करने की प्रक्रिया में एक अधिकारी ने महिला प्रोफेसर से लाहौर जाने की वजह पूछी. महिला प्रोफेसर ने बताया कि उन्हें लाहौर के ऐतिहासिक स्मारकों की फोटोग्राफी और उनपर लेखन के कार्य से जाना है. वहीं लाहौर की एक यूनिवर्सिटी भी जाना है, जहां उन्हें बतौर गेस्ट लेक्चर देने के लिए न्योता दिया गया है.

अचानक उल्टे-सीधे सवाल पूछने लगा उच्चायोग के स्टाफ का सदस्य
महिला प्रोफेसर ने आगे बताया कि जब प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे जाने लगीं तो एक अन्य स्टाफ सदस्य आया और उनसे निजी जीवन से जुड़े सवाल करने लगा. धीरे-धीरे उसके सवालों का स्तर इतना गिर गया कि महिला प्रोफेसर असहज होने लगीं.

महिला प्रोफेसर ने इंडिया टुडे से बातचीत में आगे कहा कि, ”पाकिस्तानी उच्चायोग के स्टाफ मेंबर ने पूछा कि अभी तक मेरी शादी क्यों नहीं हुई. शादी के बिना मैं कैसे रहती हूं. अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए मैं क्या करती हूं.”

महिला प्रोफेसर जब असहज हो गईं तो उन्होंने टॉपिक बदलने की कोशिश की लेकिन वह शख्स लगातार उनसे इसी तरह के सवाल पूछता रहा. उच्चायोग में इस तरह की हरकत को लेकर महिला ने यह मामला भारत सरकार के सामने उठाया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी इस संबंध में एक पत्र लिखा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...