6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कोरोना वायरस से कुल कितने लोग संक्रमित? ड्रैगन की ही...

चीन में कोरोना वायरस से कुल कितने लोग संक्रमित? ड्रैगन की ही स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Published on

बीजिंग

चीन में कोरोना वायरस से संक्रमितों के आंकड़ों को लेकर बवाल है। कई पश्चिमी देश चीन के कोरोना वाले आंकड़ों पर संदेह जता चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तो चीन से महामारी के पैटर्न को समझने के लिए अधिक डेटा की मांग भी की है। इस बीच चीन के सबसे प्रमुख विश्वविद्यालय पेकिंग यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूनिवर्सिची ने एक स्टडी में बताया है कि चीन में 11 जनवरी तक 90 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट का अनुमान है कि चीन की 64 फीसदी आबादी कोरोना के चपेट में है। चीन के सरकारी डेटा में अभी तक सिर्फ 20 लाख लोगों के ही कोरोना संक्रमित होने का दावा किया गया है।

चीन के इस राज्य में 91 फीसदी आबादी को कोरोना
पेकिंग यूनिवर्सिटी ने अपनी स्टडी में बताया है कि कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित गांसु प्रांत में हैं। यहां की 91 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। इसके बाद युन्नान का नंबर है, जहां 84 फीसदी को कोरोना होने का अंदेशा है। तीसरे नंबर पर किन्हाई प्रांत हैं, जहां 80 फीसदी लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का दावा किया गया है। एक शीर्ष चीनी महामारी विज्ञानी ने भी चेतावनी दी है कि ग्रामीण चीन में नए साल के दौरान मामले बढ़ेंगे। हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि कई प्रांत और शहर संक्रमण के पीक को पार कर चुके हैं।

दो से तीन महीने तक चरम पर रहेगा संक्रमण
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के पूर्व प्रमुख जेंग गुआंग ने कहा कि चीन में कोविड लहर का चरम दो से तीन महीने तक रहने की उम्मीद है। लाखों चीनी महामारी शुरू होने के बाद पहली बार 23 जनवरी को मनाए जाने वाले चीनी लूनर नव वर्ष के लिए अपने गृह नगर की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में महामारी के विस्तार होने का अंदेशा काफी तेज है। चीन ने जीरो-कोविड को छोड़ने के बाद से रोजाना कोविड के आंकड़े देना बंद कर दिया है। लेकिन, चीन के सभी बड़े शहरों के अस्पतालों में- जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर और अधिक आसानी से सुलभ हैं, वहां कोविड मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

चीन में वैक्सीनेशन की कमी से फैल रहा संक्रमण
इस महीने की शुरुआत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, जेंग गुआंग ने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई बुजुर्ग, बीमार और विकलांग पहले से ही कोविड वैक्सीन के मामले में पीछे छूट रहे हैं। चीन का सेंट्रल हेनान प्रांत एकमात्र ऐसा प्रांत है जिसने संक्रमण दर का विवरण दिया है। इस महीने की शुरुआत में वहां के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा था कि लगभग 90 फीसदी आबादी में कोविड का संक्रमण मिला था। शहरी और ग्रामी क्षेत्रों में संक्रमण की समान दर देखने को मिली थी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...