9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीय...ताकि गलवान जैसी घटना में हावी रहें फौजी, जवानों को सिखाया जाएगा...

…ताकि गलवान जैसी घटना में हावी रहें फौजी, जवानों को सिखाया जाएगा स्पेशल मार्शल आर्ट्स

Published on

नई दिल्ली

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी और अरुणाचल प्रदेश में सीमा से सटे इलाके में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद इंडियन आर्मी ने एक स्पेशल मार्शल आर्ट्स को शामिल किया है। इसे आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन(AMAR) नाम दिया गया है। सेना ने बताया कि AMAR के माध्यम से सैनिकों को तेज धार वाले हथियार का निहत्थे सामना करने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। आपको बता दें कि 12 लाख जवानों ने इस स्पेशल मार्शल आर्ट्स की शुरुआत की है। इस ट्रेनिंग की मदद से जवानों को बिना हथियारों के ही लड़ना सिखाया जाएगा।

इस स्पेशल मार्शल आर्ट्स के बारे में जानिए
इस खास तरह के मार्शल आर्ट्स को भारतीय सेना के लिए डिजाइन किया गया है। AMAR की मदद से भारतीय सैनिकों को मिक्स्ड मार्श आर्ट युद्ध अभ्यास की बेसिक और एडवांस लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अनआर्म्ड कॉम्बैट को सेना में काम करने वाले सभी जवानों के लिए अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। यह ट्रेनिंग लेना सभी जवानों के लिए आवश्यक है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि AMAR के 99 प्रशिक्षकों का एक बैच पुणे के आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल ट्रेनिंग में 5 हफ्तों की ट्रेनिंग ले चुका है। इसके अलावा हमने ऐसे 700 प्रशिक्षकों को तैयार किया है जो जवानों को ट्रेनिंग एकेडमी, अलग-अलग रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षित करेंगे। AMAR प्रोग्राम की घोषणा खुद आर्मी चीफ मनोज पांडे ने 15 जनवरी को हुए आर्मी परेड के अवसर पर दी थी।

इस ट्रेनिंग की मदद से जवानों को बिना हथियारों के लड़ना सिखाया जाएगा। सेना का कहना है कि कई बार ऐसी स्थिति आती हैं जब जवानों को बिना हथियारों के दुश्मन से लड़ना पड़ सकता है। ऐसे में यह ट्रेनिंग उनके काम आ सकती है। आपको बता दें कि पर्वी लद्दाखके गलवान घाटी में साल 2020 में हमारे जवानों ने बिना हथियारों के चीनी सैनिकों से लोहा लिया था। इस घटना में हमारे 20 सैनि शहीद भी हुए थे

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...