19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य-3.5 डिग्री पारा! राजस्थान में सर्दी का टॉर्चर, सबसे ठंडा शहर बना...

-3.5 डिग्री पारा! राजस्थान में सर्दी का टॉर्चर, सबसे ठंडा शहर बना फतेहपुर शेखावाटी

Published on

सीकर/जयपुर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मंकर संक्रांति के साथ ही शीतलहर के चलते सर्दी का दूसरा चरण शुरू हो गया है। शनिवार सुबह सीकर का फतेहपुर शेखावाटी सबसे ठंडा शहर बन गया है। यहां सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं शेखावाटी का ही चूरू शहर दूसरा सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में बीकानेर और हनुमानगढ़ भी सबसे सर्द इलाकों में शामिल हैं। एक दिन पहले से प्रदेशभर में सर्द हवाओं का दौर शुरू हुआ और देखते ही देखते आधे से ज्यादा जिलों में शीतलहर का टॉचर्र शुरू हो गया। फिलहाल मौसम विभाग ने 16 शहरों में शीतलहर का येलो और ऑरेजं अर्लट जारी किया है।

सबसे ठंडा फतेहपुर, चूरू और बीकानेर में भी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में सबसे ठंडा शहर सीकर का फतेहपुर शेखावाटी दर्ज हुआ है। वहीं चूरू दूसरा सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। शनिवार सुबह रिकॉर्ड आंकड़ों में फतेहपुर -3.5, चूरू -7, बीकानेर 1.1, हनुमानगढ़ 2.5, पिलानी 2.9, सीकर 3.5, जैसलमेर 3.9 और फलौदी 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन 16 शहरों में येलो/ऑरेंज अलर्ट जारी
शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरने को मजबूर करने लगी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 शहरों में शीतलहर का येला और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरने का आसार है। इन शहरों में शेखावाटी के सीकर, चूरू, झुंझुनूं जिलों के साथ अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चितौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर और हनुमानगढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी तक यहां शीतलहर की आशंका जताई।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this