19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यओडिशा में कटक के मकर संक्रांति मेले में भगदड़, एक महिला की...

ओडिशा में कटक के मकर संक्रांति मेले में भगदड़, एक महिला की मौत, कई जख्‍मी

Published on

कटक ,

ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को मकर मेले में भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मकर मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोग बदम्बा-गोपीनाथपुर टी पुल पर जमा हो गए। उधर, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने महिला की मौत पर दुख व्यक्त किया है और मरने वालों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बादम्बा-नरसिंहपुर के विधायक और पूर्व मंत्री देबी प्रसाद मिश्रा ने भगदड़ में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना में 45 साल की अंजना स्वैन की मौत हो गई है जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को कटक शहर स्थित एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिश्रा ने बताया कि अन्य घायलों को बादम्बा स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है। अथागढ़ के एसडीएम हेमंत कुमार स्वाइन ने बताया कि घटना मेले में महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की अचानक बढ़ी भीड़ की वजह से हुई जो भगवान सिंहनाथ के दर्शन के लिए आए थे।

जिला प्रशासन ने बताया कि भीड़ बहुत अधिक थी, क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से दो साल के बाद लोग मंदिर दर्शन करने आए थे। एसडीएम ने बताया कि कटक, खुर्दा, पुरी, अंगुल, ढेंकनाल, बौद्ध और नयागढ़ जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this