9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली से मनाली जा रहे युवक का एक्सीडेंट, बर्थडे से एक दिन...

दिल्ली से मनाली जा रहे युवक का एक्सीडेंट, बर्थडे से एक दिन पहले मौत

Published on

कुरुक्षेत्र,

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया है. यहां दिल्ली से कुल्लू-मनाली जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक का कल बर्थडे था, वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कार से जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर हुई है. दिल्ली का रहने वाला युवक कार से अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए जा रहा था. उस युवक का कल बर्थडे है. रास्ते में कार किसी तरह ट्रक से टकरा गई, इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं दिल्ली निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
इस दौरान घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक से कार टकराई है, उसका चालक मौके से फरार हो गया है. ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है.टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. कार का अगला चकनाचूर हो गया है. इस घटना के दौरान सड़क पर ट्रैफिक रुका रहा. घटनास्थल पर आने-जाने वालों की भीड़ लग गई.

पुलिस ने कहा- ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
पुलिस कर्मी जियालाल ने कहा कि फोन पर सूचना मिली थी कि शाहाबाद में साहा पुल के ऊपर एक ट्रक और कार का एक्सीडेंट हो गया है. सूचना पर मौके पर पहुंचे और देखा कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से कार का एक्सीडेंट हो गया. ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी थी. इससे पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई.जियालाल ने बताया कि कार में सवार चार युवक दिल्ली से कुल्लू मनाली घूमने के लिए जा रहे थे. इनमें से एक युवक दिल्ली का रहने वाला है, उसका कल जन्मदिन है, उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...