11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर के आगे क्यों नतमस्तक हुआ एंकर, वायरल तस्वीरों में छिपा...

गौतम गंभीर के आगे क्यों नतमस्तक हुआ एंकर, वायरल तस्वीरों में छिपा है गहरा राज

Published on

तिरुवनंतपुरम

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को रिकॉर्ड 317 रनों से हरा दिया। विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली थी, जबकि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 73 रनों पर ढेर हो गई। मेहमान टीम कोहली के स्कोर का आधा रन भी नहीं बना सकी। जब रोहित की कप्तानी वाली टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड रनों के अंतर से जीत दर्ज की तो कॉमेंट्री बॉक्स में स्टार स्पोर्ट्स के एंकर जतिन सप्रू पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर गौतम गंभीर के आगे नतमस्तक हो गए।

दरअसल, गौतम गंभीर ने भारतीय पारी के बाद भविष्यवाणी की कि टीम 300 रनों से जीत दर्ज करेगी। जब गौतम की बात सच निकली तो एंकर जतिन सप्रू घुटने के बल बैठकर उन्हें सलामी देने लगे। इस समय कॉमेंट्री बॉक्स में संजय मांजरेकर भी मौजूद थे। बता दें कि पूर्व कप्तान विराट कोहली (166 नाबाद), युव ओपनर शुभमन गिल (116) और मोहम्मद सिराज (32 रन पर 4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को 317 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की।

भारत के 390 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवर में 73 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए नुवानिडु फर्नांडो (19) और कसुन रजिता (13) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भारत की 317 रन की यह जीत रनों के मामले में वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...