30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यतेजस्वी यादव और BJP में हो गई डील, जानबूझकर सुधाकर सिंह और...

तेजस्वी यादव और BJP में हो गई डील, जानबूझकर सुधाकर सिंह और चंद्रशेखर बैठे बिठाए थमा रहे मुद्दा!

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जबसे समाधान यात्रा में निकले हैं तब से महागठबंधन के भीतर समस्याओं का अंबार लगते जा रहा है। हैरतंगेज बात तो यह है कि महागठबंधन के नामवर नेता अपने बयानों से राजनीतिक संकट खड़ा करने लगे हैं। ऐसा भान हो रहा है कि सता पक्ष के भीतर भी एक विपक्ष बैठा है। अभी जो संकट आया है वह जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान से आया है। हम के नेतृत्व करता जीतन राम मांझी अलग राग अलाप रहे हैं। जेडीयू और आरजेडी रामचरितमानस को लेकर आमने सामने है। हद तो यह है कि रामचरितमानस पर जो विरोध बीजेपी को करना चाहिए उससे ज्यादा तेवर के साथ जेडीयू नेताओं का विरोध सामने आ रहा है।

क्या कहा उपेंद्र कुशवाहा ने!
जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि लालू-तेजस्वी का बीजेपी से डील हो गया है। दरअसल, तेजस्वी केंद्र सरकार से फायदा लेने को लेकर बीजेपी से संपर्क में हैं। उन्होंने इस डील की वजह समझाते हुए कहा कि तेजस्वी कई कई केसों में फेवर चाहते हैं। यही वजह भी है कि आरजेडी नेतृत्व सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचा रहा है। रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री का बयान का साफ मतलब है कि बीजेपी के हांथ में मनमाफिक मुद्दा दे देना। मेरा तो सीधा आरोप है कि ऐसे बयान बीजेपी को फायदा पहुंचाने के मकसद से आरजेडी के लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो खुद कहा है कि उनके विधायक सुधाकर सिंह का बयान बीजेपी के पॉलिसी के अनुरूप है। ऐसे में तेजस्वी यादव की नियत साफ है तो तो सुधाकर सिंह और शिक्षा मंत्री पर राष्ट्रीय जनता दल को कार्रवाई करनी चाहिए।

जीतन राम मांझी का भी आरोप
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर को भी आरोपों के घेर में लिया है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का ध्यान सिर्फ नालंदा पर रहता है और दूसरे जिलों पर नहीं। मांझी ने कहा कि जिस तरह वह अपने गृह जनपद पर ध्यान देते हैं उसी तरह जनपद गया पर भी ध्यान दें। जीतन राम मांझी ने मांग की है कि गया जिले को पर्यटन का हब बनाया जाए और अबतक तो गया का बहुत विकास हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ। गया के निवासियों के साथ अन्याय कर रहे हैं नीतीश कुमार। उन्होंने कहा कि तपोवन को पर्यटक हब बनना चाहिए था। यह पर्यटक की राजधानी है और यहां का विकास नहीं करके यहां के निवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

आरजेडी नेता भी हमलावर
उपेंद्र कुशवाहा ने तो आरजेडी नेताओं पर खुल कर कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार को आरजेडी के लोग गाली दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल इस पर मौन है। ऐसी स्थिति में कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? वैसे भी आरजेडी नेता सुधाकर सिंह या विजय मंडल जिस तरह से नीतीश कुमार की लगातार कठघरे में खड़ा कर रहे हैं तो इससे महागठबंधन में सब कुछ ठीक होते भी नहीं लग रहा है। रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का समर्थन एक तरह से पार्टी का स्टैंड भी है। वहीं दूसरी तरफ जेडीयू लगातार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान से खुद की दूरी बनाए हुए है। जेडीयू के नेता लगातार शिक्षा मंत्री के बयान की निंदा कर रहे हैं।

क्या कहा पूर्व सूचना मंत्री ने
पूर्व सूचना मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर महात्मा गांधी अंबेडकर और लोहिया से ज्यादा ज्ञानी है, इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। हम अल्पज्ञानी हैं। रामचरिमानस, कुरान और बाईबल पर सवाल उठना उचित नहीं है। राम हैं तो रहीम भी। यही भारत की संस्कृति भी।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वरिष्ट पत्रकार व राजनीतिक विशेषज्ञ अरुण पांडे का मानना है कि यह महागठबंध के भीतर पूरी तरह से अविश्वास का मामला है। जिसको मन आ रहा है अपना गुब्बार निकाल रहा है। इतनी तीखी तीखी टिप्पणियां आ रही है इससे तो यही लग रहा है कि महागठबंधन दिशा हीन राजनीति का शिकार हो गया है। नीतीश कुमार की समाधान यात्रा खत्म होकर जब राजधानी लौटेगी तब तक इतनी समस्या खड़ी हो जायेगी कि नीतीश कुमार की उसी में उलझ कर रहना होगा या इस तरह के मतांतर पर विराम लगाने की पहल करनी होगी। खासकर उपेंद्र कुशवाहा का यह आरोप कि तेजस्वी की भाजपा से डील जैसे सवाल पर मंथन तो आगामी राजनीति के लिए जरूरी भी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...