33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यशुरुआत में भारतीय पंरपराएं सीखने में हुई दिक्कत, पसंद नहीं थी राजनीति......

शुरुआत में भारतीय पंरपराएं सीखने में हुई दिक्कत, पसंद नहीं थी राजनीति… प्रियंका ने बताया मां सोनिया गांधी का संघर्ष

Published on

बेंगलुरु:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि इटली में जन्मीं उनकी मां सोनिया गांधी को शुरुआती दिनों में भारतीय परंपराएं सीखने में थोड़ी मुश्किल हुई। प्रियंका ने बताया कि सोनिया को राजनीति बिलकुल पसंद नहीं थी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से यहां आयोजित ना नायकी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी परवरिश दो साहसी महिलाओं… दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी… ने की है।

प्रियंका ने याद किया कि जब वह आठ साल की थीं, उस वक्त उनकी दादी इंदिरा गांधी ने अपना 33 साल का बेटा खो दिया लेकिन संजय गांधी की मृत्यु के अगले ही दिन वह देश सेवा में जुट गईं और अपनी कर्तव्य की भावना और ‘आंतरिक शक्ति’ के बल पर इंदिरा गांधी अंतिम सांस तक देश सेवा करती रहीं। प्रियंका ने बताया कि उनकी मां सोनिया को महज 21 साल की उम्र में राजीव गांधी से प्रेम हो गया था।

’44 की उम्र में पति को खो दिया’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वह (सोनिया) उनसे (राजीव) शादी करने के लिए इटली से भारत चली आईं। हमारी परंपराओं को सीखने में उन्हें थोड़ी मुश्किलें हुईं। उन्होंने भारतीय जीवनशैली को सीखा। उन्होंने इंदिराजी से सबकुछ सीखा और 44 साल की उम्र में अपने पति को खो दिया।’ प्रियंका ने कहा, हालांकि उन्हें राजनीति पसंद नहीं थी, फिर भी उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना और 76 साल की उम्र में आज भी देश की सेवा कर रही हैं।

प्रियंका ने कहा कि सोनिया ने इंदिरा गांधी से ‘बेहद महत्वपूर्ण बात’ सीखी। प्रियंका ने कहा, ‘आपके जीवन में चाहे कुछ भी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितनी बड़ी त्रासदी झेली है, या आपका संघर्ष कितना मुश्किल है… घर हो या काम या फिर कहीं और, आपमें खड़े होकर अपने लिए लड़ने की ताकत है।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...