33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP: मेरी मां मरे, आपकी मां मरे, कौन दाह संस्‍कार करेगा? बीजेपी...

UP: मेरी मां मरे, आपकी मां मरे, कौन दाह संस्‍कार करेगा? बीजेपी व‍िधायक ने सरेआम पुल‍िस वाले को हड़काया

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सेवता से विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक एक पुलिसकर्मी से कहते दिख रहे हैं कि ठीक से काम करो, वर्ना केस दर्ज करवा दूंगा। दरअसल थानगांव थाने के अंतर्गत एक दंपति की शिकायत को लेकर भाजपा विधायक ने पुलिसकर्मी की क्लास लगा दी।

दिमाग खराब है तुम्हारा?
वीडियो में ज्ञान तिवारी पीड़ित को लेकर पुलिसकर्मी से कहते दिख रहे हैं, “इसकी मां मरी है, उसका दाह संस्कार कौन करेगा। अगर आपकी या मेरी मां मरे तो उसका लड़का ही तो दाह संस्कार करेगा न। तो फिर मृतक महिला के लड़के को अंतिम संस्कार के लिए क्यों नहीं बुलाया गया।” विधायक ने कहा कि अगर महिला अपनी शिकायत करेगी तो. आप उसे डांटोगे, दिमाग खराब है तुम्हारा?

विधायक की डांट के बीच पुलिसकर्मी ने कुछ कहना चाहा तो भाजपा MLA ने डांटते हुए कहा कि कम बोलो तुम…देख रहे हो कि गरीब आदमी को जिंदा जला दिया गया, यह कोई तरीका है। ज्ञान तिवारी ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं का इतना सम्मान हो रहा है और तुम महिलाओं को डांट रहे हो? आखिर तुम क्यों चाह रहे हो कि तुम्हारे ही थाने में तुम्हारे खिलाफ FIR हो?

क्या है पूरा मामला:
दरअसल ज्ञान तिवारी थानगांव थाने के बगल बने एक गौशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। तभी राजू और उनकी पत्नी ने विधायक से पुलिस की शिकायत कर दी कि थाने में उनकी बात नहीं सुनी गई। राजू का पुलिस पर आरोप था कि उसकी मां जमुना देवी को उसकी गैर-मौजूदगी में पाटीदारों ने मारकर उनकी लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी उन्हें खबर तक नहीं दी गई। राजू का आरोप है कि उसकी मां से पाटीदारों ने दो बीघा जमीन को भी अपने नाम करा लिया।

राजू ने विधायक को बताया कि इसकी शिकायत लेकर जब वो थाने पहुंचा तो वहां तैनात सिपाही सतीश कुमार ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इसपर विधायक ज्ञान तिवारी ने सिपाही सतीश को डांटते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, तुम्हारे खिलाफ थाने में मामला लिखवा दूंगा। विधायक ने कहा कि आखिर किसी की मां मरेगी तो उसका लड़का ही तो उसका अंतिम संस्कार करेगा। तो राजू को क्यों नहीं बुलाया।

विधायक ज्ञान तिवारी ने थाना इंचार्ज को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला की बात सुनी जाए और इनकी शिकायत लिखिए और जांच कराइए। वहीं थाना इंचार्ज ने भी दंपति को आश्वासन दिया कि पूरी मदद की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...