11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलयूपी के क्रिकेटरों में बहुत टैलेंट... BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की...

यूपी के क्रिकेटरों में बहुत टैलेंट… BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की भुवी और प्रवीन की तारीफ

Published on

मेरठ

ओडिसा और यूपी के बीच रणजी मैच की पूर्व संध्या पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला खेल जागरूकता रैली के मौके पर आए। राजीव शुक्ला ने मेरठ में रणजी खेलने आए खिलाड़ियों सहित लोगो से संबोधन में कहा की यूपी के क्रिकेटरों में बहुत टेलेंट है आईपीएल खेल रहे बच्चे टीम इंडिया में शामिल हो सकते है। वूमेन आईपीएल बिट्स खोले 951 करोड़ में महिला के लिए मीडिया राइट्स खरीदे गए।खेल तेजी से बढ़ रहे है। वहीं मेरठ के प्रवीन कुमार और भुवनेश्वर की बॉलिंग की तारीफ किए बैगर भी नहीं रह सके।

मेरठ है स्पोर्ट्स का गढ़
राजीव शुक्ला ने कहा की मेरठ स्पोर्ट्स का गढ़ है यहां क्रिकेट का न केवल बढ़िया सामना मिलता है बल्कि देश और दुनिया के खिलाड़ी भी यहां से अपनी क्रिकेट की किट ले जाते है मेरठ के बोलर का भी अपना दमखम है जिन्होंने अपनी बोलिंग का क्रिकेट जगत में लोहा मनवाया है।

सभी खिलाड़ी कहते है यूपी में टेलेंट है
उन्होंने कहा की यूपी में टेलेंट बहुत है,ये में ही नही हर खिलाड़ी कहता है और सभी को मौका मिलना चाहिए। तमाम प्रतिभा है जो रह जाती। वजह खिलाड़ियों की संख्या सीमित है। अब यूपी में तमाम टूर्नामेंट कराने की योजना है। यूपी क्रिकेट लीग शुरू करने की योजना है। सभी वरिष्ठ खिलाड़ी कहते है यूपी में टैलेंट है।आईपीएल खेल रहे बच्चे टीम इंडिया में शामिल हो सकते है।

वूमेन महिला खिलाडियों के लिए खरीदे गए राइट्स
राजीव शुक्ला ने कहा की वूमेन आईपीएल बिट्स खोले 951 करोड़ में महिला के लिए मीडिया राइट्स खरीदे गए। वायकॉम 18 ने बिट्स जीती। खेल तेजी से बढ़ रहे है। शुक्ला ने कहा की यूपी से बहुत लड़के आते है। महिला क्रिकेटर को भी निकलना चाहिए। सबको आगे बढ़ना चाहिए। जो अच्छा खेले वही जीतेगी।

मेरठ के प्रवीन कुमार और भुवनेश्वर की करी तारीफ
शुक्ला ने कहा की मेरठ के प्रवीन कुमार और भुवनेश्वर अच्छी गैंदबाजी कर रहा था। प्रवीण कुमार को भी जगह दिलवाई और कीनिया भेजा गया। शुक्ला ने मेरठ डिस्ट्रिक्ट एसोसिशन ने गैर क्रिकेट खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड विजेता कुश्ती की अलका तोमर, दिव्या काकरन, बॉक्सिंग के रॉकी चौधरी, क्रिकेटर शिवम मावी, सौरभ को सम्मानित किया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...