महोबा ,
उत्तर प्रदेश के महोबा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में घुसकर जबरन युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के हल्ला मचाने पर परिजनों ने बलात्कारी को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने पर दबंग आरोपी अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा. बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है.
पीड़िता के पिता ने बताया कि बीती रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे. तभी गांव का दंबग युवक धीरेंद्र पटेरिया उनके घर की बाउंड्री पार कर अंदर आ गया और युवती का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया. उनकी बेटी ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया और सभी लोग जाग गए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया.
इस दौरान दबंग आरोपी ने परिजनों को धमकाया. लेकिन सभी उसे पकड़ा डायल 112 पर इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अबतक बलात्कारी युवक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और राजीनाम का दबाव बनाया. अब आरोपी खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. पीड़िता परिवार एसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है.
