6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया...

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अपडेट दिया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों को 19 जनवरी से शीतलहर से तो राहत रहेगी लेकिन बारिश लोगों को परेशान कर सकती है. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 22 जनवरी से साल की पहली बारिश शुरू हो सकती है.

19 जनवरी से शीतलहर से मिलेगी राहत
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी से उत्तर भारत के राज्यों को शीतलहर से राहत रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके कारण उत्तर भारत को शीतलहर से छुट्टी मिलेगी.

पहाड़ों पर बर्फबारी
उत्तर पश्चिम भारत में 21 तारीख से लेकर 25 तारीख तक एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक रहेगा और वहां भी छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 23 और 24 जनवरी को इन इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी हिस्से में 23 और 24 फरवरी को गरज के साथ बारिश के आसार हैं.

जोशीमठ के मौसम पर क्या है अपडेट?
मौसम विभाग की मानें तो जोशीमठ समेत उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में अगले चार दिन तक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान से लोगों में डर है कि अगर बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं. भू-धंसाव के बाद बनीं दरारों में नमी और बढ़ेगी जिससे दरारें गहरा सकती हैं. IMD के मुताबिक, कल यानी 18 जनवरी को जोशीमठ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ कल हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...