32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद की डासना जेल में बड़ा खेल, 2 कैदियों ने बदल लिए...

गाजियाबाद की डासना जेल में बड़ा खेल, 2 कैदियों ने बदल लिए अपने नाम और मिल गई जमानत, कोर्ट में ऐसे खुला मामला

Published on

गाजियाबाद

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की डासना जेल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। यहां पर दो लोगों को बिजली चोरी के आरोप में बंद किया गया था, लेकिन दोनों ने आपस में अपने नाम बदल लिए और जिस शख्स की जमानत हुई वह जेल ही में बंद रहा। वहीं उसका दूसरा साथी रिहा हो गया। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ, जब अदालत ने जेल में बंद दूसरे बंदी को तलब किया और उसने अपना असली नाम बता दिया। जैसे ही बंदी ने अपना असली नाम बताया तो हर कोई हैरान रह गया। पूरा मामला उजागर होने के बाद अदालत ने दोबारा से उसे कस्टडी में लेने के बाद सलाखों के पीछे भेजा। उधर जेलर की तरफ से दोनों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस पूरे मामले में जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2022 को थाना सिंभावली जिला हापुड़ के रहने वाले बाबू और ताराचंद नाम के दो लोगों को जेल में दाखिल कराया गया था। उस वक्त दोनों बंदियों के अभिरक्षा वारंट पर ना तो कोई फोटो लगा था और ना ही आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र प्रस्तुत किया गया। जेल में दाखिले के बाद जेल में स्थापित ई प्रिजन सिस्टम पर उन बंदियों के जरिए बताए गए नाम के आधार पर प्रविष्टियां और फोटो लगा दिए गए। उधर जेल में दोनों लोगों ने आपस में एक-दूसरे के नाम भी बदल लिए। विचाराधीन बंदी बाबू का रिहाई आदेश जेल पर मिलने के बाद फाइल में नाम और अन्य विवरण, फोटो का मिलान करने के बाद बंदी बाबू को 10 जनवरी 2023 को रिहा कर दिया गया।

जेलर ने दोनों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2023 को जेल में बंद बाबू के अधिवक्ता की तरफ से बाबू का जमानती पत्र जेल में प्राप्त हुआ उसके आधार पर उसे रिहा किया गया। यानी जमानत बाबू को मिली थी और ताराचंद की रिहाई हो गई। अदालत ने दूसरे बंदी ताराचंद को तलब किया तो उसने अपना असली नाम बताया तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस पूरे मामले का खुलासा हुआ तो अदालत ने तत्काल प्रभाव से रिहा होने वाले ताराचंद को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल जेलर की तरफ से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...