नई दिल्ली,
क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को जर्मन कोयला खदान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिया गया है. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटा थनबर्ग उन प्रदर्शनकारियों के समूह में शामिल हुई थीं जो जर्मनी के गांव को बचाने के लिए विरोध कर रहे थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक साइट पर हजारों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे. पुलिस ने पिछले सप्ताह तक भूमिगत सुरंगों और इमारतों में छिपे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया था, लेकिन थनबर्ग समेत कुछ प्रदर्शनकारी मंगलवार तक धरने पर बैठे रहे थे.
थनबर्ग को लुएत्ज़ेरथ से लगभग 9 किलोमीटर (5.6 मील) की दूरी पर कोयला खदान में विरोध करने के दौरान हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद थनबर्ग को एक बड़ी पुलिस बस में अकेले बैठे देखा गया था.
