16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिमों के सबसे पवित्र शहरों मक्का-मदीना के रेगिस्तान में आई हरियाली, कयामत...

मुस्लिमों के सबसे पवित्र शहरों मक्का-मदीना के रेगिस्तान में आई हरियाली, कयामत पर सच हो रही पैगंबर की भविष्यवाणी!

Published on

रियाद

दुनियाभर के करोड़ों मुसलमानों के दो सबसे पवित्र शहरों मक्‍का और मदीना के आसपास बहुत दुर्लभ घटना घटी है। सऊदी अरब के इन दोनों अहम शहरों के पहाड़ी इलाकों में रेगिस्‍तान के अंदर जमकर हरियाली देखने को मिल रही है। इस इलाके का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में यह हरियाली पिछले साल हुई जोरदार बारिश की वजह से हुई है। वहीं कई लोग इस चमत्‍कारिक घटना को हजारों साल से चली आ रही पैगंबर मोहम्‍मद की भविष्‍यवाणी से जोड़कर भी देख रहे हैं।

गत वर्ष दिसंबर महीने में मक्‍का और मदीना शहरों के आसपास जमकर बारिश हुई थी। इससे दोनों ही शहरों के चारों ओर स्थित पहाड़ी और रेगिस्‍तानी इलाके में अब जमकर घास पैदा हुई है। इसके वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि ऊंट और अन्‍य जीव इन घासों को खा रहे हैं। सऊदी अरब अपने रेगिस्‍तान और बहुत ही गर्म मौसम के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां बारिश और हरियाली का दिखाई देना अपने आप में बहुत ही अनोखी घटना मानी जा रही है। यही नहीं इन घास के इलाकों को नासा के सैटेलाइट से भी देखा जा सकता है।

पैगंबर की क्‍या थी भविष्‍यवाणी
ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक स्‍थानीय लोग कह रहे हैं कि यह कयामत के दिन के करीब आने का संकेत है, जब दुनिया खत्‍म हो जाएगी। कहा जाता है कि पैगंबर मोहम्‍मद ने 1400 साल पहले कहा था, ‘अंतिम समय तब तक नहीं आएगा जब तक कि अरब की धरती घास के मैदान और नदियों से भर जाएगी।’ वहीं कई लोग इसे हाल ही में सऊदी अरब के हरियाली को बढ़ावा देने के कदम से जोड़कर देख रहे हैं। इस बीच जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत ज्‍यादा बारिश और अचानक आई बाढ़ संभवत: जलवायु में आ रहे बदलाव की वजह से हुआ है।

क्‍लाइमेट कनेक्‍ट संस्‍था के डायरेक्‍टर लियो मेयर ने कहा, ‘आप आवश्‍यक रूप से यह नहीं कह सकते हैं कि सऊदी अरब में भारी बारिश की वजह जलवायु परिवर्तन है। मौसम हमेशा से ही बदलता रहा है लेकिन दुनियाभर में इस तरह का बहुत ही खराब मौसम पूरी दुनिया में बढ़ रहा है।’ मक्‍का को इस्‍लाम धर्म में सबसे पवित्र शहर माना जाता है। यहां गर्मियों में तापमान औसतन 41 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस दौरान से केवल 2 से 3 मिलीमीटर ही बारिश होती है।

मुस्लिमों को बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा
गत दिसंबर महीने में बारिश अपने रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई और पूरे शहर में बाढ़ आने से हड़कंप मच गया था। काबा के दर्शन के लिए मक्‍का आने वाले मुस्लिमों को बाढ़ के पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा था। द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया का अंत होगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है लेकिन मक्‍का और मदीना के लिए यह हरियाली एक स्‍वागत वाली घटना है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...