11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलअब प्रेग्‍नेंसी और म‍िसकैरेज पर राखी और आदिल में घमासान, कौन है...

अब प्रेग्‍नेंसी और म‍िसकैरेज पर राखी और आदिल में घमासान, कौन है सच्‍चा, कौन झूठा?

Published on

आदिल खान ने इंस्टाग्राम पर वो फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है कि राखी का मिसकैरेज हुआ था। इसे शेयर करते हुए आदिल ने लिखा है, ‘फेक न्यूज। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस तरह के फेक टॉपिक को पब्लिश ना करें।’

राखी ने प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का किया था खुलासा
राखी सावंत ने हाल ही में पॉप्युलर पपाराजी विरल भयानी से बातचीत की थी और इसी दौरान प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं प्रेग्नेंट थी और इस बारे में बिग बॉस मराठी में भी बताया था, लेकिन लोगों को लगा कि मैं मजाक कर रही थी। किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया।’ राखी ने मिसकैरेज को भी कंफर्म करते हुए कहा कि वो इसका दर्द झेल चुकी हैं और अपना बच्चा को चुकी हैं।

दूसरी शादी को लेकर भी खूब हुआ ड्रामा
राखी सावंत की पहली शादी NRI रितेश से हुई थी। वो रितेश को लेकर बिग बॉस में भी आई थीं, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद इनके रास्ते अलग हो गए और राखी की लाइफ में आदिल आ गए। कुछ दिनों पहले राखी की कुछ फोटोज सामने आईं, जिसमें वो आदिल को वरमाला पहना रही हैं और उनके हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट था। फिर राखी ने कंफर्म किया कि उन्होंने आदिल से निकाह कर लिया है। निकाह के लिए उनका नाम भी बदलकर फातिमा रखा गया। हालांकि, राखी रोती-बिलखती भी दिखाई दीं, क्योंकि आदिल ने शादी को मानने से इनकार कर दिया था।

ड्रामे के बाद आदिल आए थे सामने
ये सब बवाल चल रही रहा था कि अचानक आदिल ने राखी से निकाह की बात कुबूल कर ली। इसके बाद दोनों पपाराजी के सामने आए और खुलकर सबकुछ बताया। राखी ने ये तक कहा कि सलमान खान ने टूटी शादी बचाकर उनका घर बसा दिया। इसके बाद राखी ने प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का दर्द साझा किया, लेकिन अब आदिल कुछ और ही कह रहे हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...