16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भारतीय करते हैं सबसे ज्यादा कमाई, अमेरिकियों से भी हैं...

अमेरिका में भारतीय करते हैं सबसे ज्यादा कमाई, अमेरिकियों से भी हैं आगे, चीन-पाकिस्तान तो मीलों पीछे

Published on

वॉशिंगटन

पूरी दुनिया में भारतीय मूल के लोगों को काफी इज्जत दी जाती है। यही कारण है कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक भी विदेशों में खुद को भारतीय बताते हैं। अब हाल में ही खुलासा हुआ है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय मूल के नागरिक हैं। ये अमेरिकियों से भी काफी आगे हैं और चीन, पाकिस्तान या जापान तो इनसे मीलों पीछे हैं। कुछ दिनों पहले अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद रिच मैककॉर्मिक ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय अमेरिकी अमेरिका की आबादी का लगभग 1 फीसदी हैं और लगभग 6 फीसदी टैक्स का भुगतान करते हैं। इससे समझा जा सकता है कि अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों की आर्थिक ताकत कितनी ज्यादा है।

जापानी, चीनी और पाकिस्तानियों से काफी आगे हैं भारतीय
फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के 2013-15 के अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय-अमेरिकियों की औसत घरेलू आय जो बाइडेन के नेतृत्व वाले देश में सबसे अधिक है। वे श्रीलंका, जापान, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लोगों से आगे हैं। भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की औसत घरेलू आय 100,500 डॉलर बताई गई थी। डेटा से यह भी पता चला कि अमेरिका में भारतीय मूल के 70 फीसदी लोग स्नातक डिग्री होल्डर हैं, जबकि अमेरिका का राष्ट्रीय औसत सिर्फ 28 फीसदी है। यह एक पुराने सर्वेक्षण का डेटा है, जबकि नई रिपोर्ट भी इसी बात की पुष्टि करती है।

भारतीयों की औसत कमाई 123700 डॉलर
न्यूज एजेंसी पीटीआई की अगस्त 2021 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में भारतीयों की औसत कमाई 123700 अमेरिकी डॉलर है। वहीं, 79 फीसदी भारतीय ग्रेजुएट भी हैं। इन लोगों ने पैसों और शिक्षा के मामले मे अमेरिकी नाागरिकों को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका के नवीनतम जनगणना के अनुसार, अमेरिका में एशियाई मूल के नागरिकों की संखअया पिछले तीन दशकों में लगभग तीन गुना हो गई है।

अमेरिका में भारतीयों की औसत आय सबसे अधिक क्यों है?
आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका के ट्वीट के अनुसार, अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों की औसत घरेलू आय सबसे अधिक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय अमेरिका में चमकते हैं क्योंकि “हम अच्छी शिक्षा को महत्व देते हैं और सबसे शिक्षित जातीय समूह हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी आदतों के अनुसार, मितव्ययी (कम खर्च करने वाला) होने के साथ-साथ बहुत मेहनत करते हैं… हम स्मार्ट हैं… हम सबसे ज्यादा वेतन देने वाली नौकरियां आईटी, इंजीनियरिंग और मेडिसिन सेक्टर में सबसे प्रभावशाली हैं।

औसत घरेलू आय की गणना कैसे की जाती है?
इन्वेस्टोपेडिया के अनुसार, घरेलू आय आमतौर पर एक निश्चित आयु से ऊपर के घर के सभी सदस्यों की संयुक्त सकल आय से मिलकर निकाली जाती है। उदाहरण के लिए यदि एक घर में काम करने वाले तीन लोग हैं और उनकी आय क्रमश 10,000 रुपये, 15,000 रुपये और 20,000 रुपये हैं तो उनकी औसत आय 15000 रुपये होगी। औसत आय कुल आय को मिलाकर इसे कमाने वाले लोगों की संख्या से भाग देने पर निकलती है

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...