16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपरमाणु पनडुब्बी के बाद ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, ऑस्ट्रेलिया क्यों कर रहा युद्ध...

परमाणु पनडुब्बी के बाद ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, ऑस्ट्रेलिया क्यों कर रहा युद्ध की तैयारी?

Published on

केनबरा

ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु पनडुब्बी के बाद अब ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। ये हेलीकॉप्टर पुराने हो चुके एमआरएच-90 ताइपन मिलिट्री हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे। अमेरिका से 40 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 1.97 बिलियन डॉलर खर्च करने होंगे। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प के यूएच-60एम ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ऑस्ट्रेलिया के एमआरएच-90 ताइपन हेलीकॉप्टरों के बेड़े की जगह लेगा। उन्होंने बताया कि ताइपन हेलीकॉप्टर लंबे समय से महंगे मेंटिनेंस और कम उपलब्धता के लिए बदनाम रहा है। इससे पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ परमाणु पनडुब्बियों के लिए ऑकस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

एयरबस बनाती है ताइपन हेलीकॉप्टर
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस ने कहा कि ताइपन की उड़ान के लिए उपलब्धता काफी कम रही है। हमें विश्वास है कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर इस कमी को पूरा कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिससे हम पहले से ही परिचित हैं। ताइपन का निर्माण यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी एयरबस करती है। एयरबस में फ्रांसीसी सरकार की एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। ऐसे में फ्रांसीसी सरकार ने ऑस्ट्रेलिया से ताइपन हेलीकॉप्टर के 40 यूनिट को बनाए रखने का अनुरोध किया है। मार्लेस ने कहा कि उन्होंने अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ कई बार बात की थी और उन्हें विश्वास था कि अमेरिकी हेलीकॉप्टर सौदा फ्रांस के साथ नए संबंधों को बाधित नहीं करेगा।

फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया संबंध फिर दांव पर
इसके बाद एयरबस ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के इस निर्णय को स्वीकार करता है और मानता है कि यह देश उसके लिए अब भी प्रमुख बाजार बना रहेगा। ताइपन हेलीकॉप्टर को सर्विस से हटाना ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच तनाव की नई वजह बन सकता है। इससे पहले 2021 में अमेरिका और ब्रिटेन के बनाए गए परमाणु पनडुब्बियों को पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ 62 बिलियन डॉलर की अपनी पनडुब्बी डील को रद्द कर दिया था। तब फ्रांस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीठ में छूरा घोंपना करार दिया था।

फ्रांस को सांत्वना दे रहा ऑस्ट्रेलिया
विवाद के चरम पर पहुंचने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन पर सौदे के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया और पेरिस ने कैनबरा से अपने राजदूत को वापस बुला लिया। हालांकि, वर्तमान रक्षा मंत्री मार्लेस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हेलीकॉप्टर सौदे से फ्रांस के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध खराब नहीं होंगे, जो कि पनडुब्बी विवाद के बाद से कुछ हद तक ठीक हो गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारक एबीसी को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात फ्रांस के साथ ईमानदारी से व्यवहार करना है।

ऑस्ट्रेलिया को चीन से है युद्ध का खतरा
ऑस्ट्रेलिया और चीन के संबंध पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा खराब हुए हैं। चीन ने ऑस्ट्रेलिया के कोरोना महामारी को लेकर दिए गए बयान पर काफी नाराजगी जताई है। इसके अलावा क्वॉड और ऑकस समझौते से भी चीन चिढ़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना को लेकर तीन पर सीधा आरोप लगाया था। इसके बाद चीन ने ऑस्ट्रेलिया के कई उत्पादों पर भारी-भरकम टैक्स और कई अन्य पर प्रतिबंध लगाया है। चीनी नौसेना अक्सर ऑस्ट्रेलियाई जलक्षेत्र के आसपास गश्त लगा रही है। इतना ही नहीं, चीन ने ऑस्ट्रेलिया को घेरने के लिए उसके आसपास के छोटे देशों को अपना आर्थिक गुलाम बनाकर सैन्य अड्डा बनाने की तैयारी भी तेज कर दी है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...