हैदराबाद
भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। ब्रेसवेल ने 57 गेंद में अपना शतक पूरा किया। माइकल ब्रेसवेल का वनडे क्रिकेट में यह दूसरा शतक था। ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए उस समय पर शतक लगाया जब टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। इस दौरान ब्रेसवेल को मिचेल सैंटनर का भरपूर साथ मिला। सैंटनर 45 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
ब्रेसवेल का पहला शतक आयरलैंड के खिलाफ आया था। आयरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में ही न्यूजीलैंड के लिए कमान संभाली थी और टीम के लिए आखिरी तक बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई थी।
वनडे क्रिकेट के धोनी बाद ब्रेसवेल किया ऐसा कमाल
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। शुरुआत में ब्रेसवेल ने सावधानी पूर्वक क्रीज पर अपनी आंखें जमाई। इसके बाद उन्होंने लगातार सभी भारतीय गेंदबाजों को अपना निशाना बनाया। इस बीच उन्होंने अपना शतक पूरा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ब्रेसवेल वनडे क्रिकेट में सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया।
भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक
माइकल ब्रेसवेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ शतकीय पारी खेली बल्कि उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ब्रेसवेल दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने वनडे में सबसे तेज शतक लगाया है। ब्रेसवेल से पहले पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 45 गेंद में शतक लगाने का कारनामा किया था।
