16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने बनाया दुनिया का सबसे शक्तिशाली टैंक! हमले का नहीं होगा...

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे शक्तिशाली टैंक! हमले का नहीं होगा असर, लीक वीडियो में दिखी ताकत

Published on

बीजिंग

चीन ने अगली पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक विकसित कर लिया है। यह टैंक इतना खतरनाक है कि दुश्मनों के गोलों का इस पर कोई असर नहीं होगा। हाल में ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस टैंक के एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है। इस वीडियो में चीन के इस अत्याधुनिक टैंक ने दुश्मन के हमले को अपने ताकतवर रिएक्टिव आर्मर के जरिए विफल कर दिया। यह वीडियो दुश्मनों के रडार को जाम करने और उन्हें इंटरसेप्ट करने की तकनीक से भी लैस है। इसके एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम में रिएक्टिव आर्मर के अलावा खुद को छिपाने के लिए स्मोक ग्रेनेड और लेजर गाइडेड वेपन से बचने के लिए जैमर भी शामिल है।

वीडियो में दिखा चीनी टैंक का परीक्षण
वीडियो में दिखाई दे रहा टैंक के एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम का रडार और लॉन्चर चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का बनाया हुआ GL6 APS के मिलीमीटर-वेव रडार और इंटरसेप्टर लॉन्चर रोटरी टेबल है। यह चीन का चौथी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है। इसे हाल के महीनों में टेस्टिंग के लिए उतारा गया है। इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत की कम जानकारी है। अक्टूबर 2022 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आधुनिकीकरण के तौर पर इस टैंक को परीक्षण के लिए सेना को सौंपा गया था। इसे पहली बार चीनी सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी पर एक वीडियो फुटेज में देखा गया था।

चौथी पीढ़ी का टैंक टेस्ट कर रहा चीन
9 अक्टूबर 2022 को प्रसारित एक वीडियो फुटेज में चीन के इस नए टैंक को दिखाया गया था। इसमें कैप्शन में लिखा था भविष्य में सतह पर सबसे मजबूत।” चीनी सैन्य विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग ने उस समय साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि इस वीडियो फुटेज से पता चलता है कि चीन के सबसे उन्नत मुख्य युद्धक टैंक का डेवलपमेंट लगभग पूरा हो गया है। जबकि 2016 में इसके डेवलपमेंट के बाद से चौथी पीढ़ी के युद्धक टैंक की प्रगति के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विवरण नहीं दिया गया है।

https://twitter.com/i/status/1613716591392477185

सिर्फ दो लोग करेंगे इस टैंक को ऑपरेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के नेक्स्ट जेनरेशन वाले इस मुख्य युद्धक टैंक को सिर्फ दो लोग ऑपरेट कर सकते हैं। वर्तमान में चीन का मुख्य युद्धक टैंक टाइप 99 है। इसे ऑपरेट करने के लिए 3 लोगों की जरूरत होती है। इस नए टैंक के दो चालक दल में से एक युद्ध संबंधित काम करेगा और दूसरा सिर्फ टैंक को चलाने पर अपना ध्यान फोकस करेगा। दिलचस्प बात यह है कि 2019 में, चाइना ऑर्डनेंस इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने दो सीटों वाले इस मुख्य युद्धक टैंक के सिमुलेशन कॉकपिट का एक प्रचार वीडियो जारी किया था।

टैंक में दिखी रेसिंग कार जैसी स्टीयरिंग व्हील
इसके तुरंत बाद चीनी सोशल मीडिया पर इस टैंक के सिमुलेशन कॉकपिट का स्कीनशॉट शेयर होने लगा था। वीडियो में सिम्युलेटेड कॉकपिट के बीच में टैंक का गन बैरल भी दिखाई दिया था। एक प्रमुख चीनी पोर्टल सिना मिलिट्री पर प्रकाशित एक लेख में बताया गया था कि यह सिमुलेशन केबिन चीन के नए मुख्य युद्धक टैंक का है। यह भी बताया गया था कि टैंक के केबिन के बाईं ओर चालक की सीट और दाईं ओर गनर की सीट दिखाई दी थी। इस टैंक का स्टीयरिंग व्हील किसी रेसिंग कार की तरह दिखाई दिया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...