16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के लिए अब ईरान भी बना सिरदर्द, बलूचिस्तान में मारे गए...

पाकिस्तान के लिए अब ईरान भी बना सिरदर्द, बलूचिस्तान में मारे गए 4 जवानों का तेहरान कनेक्शन जानें

Published on

कराची

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ईरान से लगी सीमा पर बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के चार जवानों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना की प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर हुआ। उनके अनुसार, आतंकवादियों ने ईरान की सीमा के पास चुकाब सेक्टर में उस समय गोलीबारी की, जब जवान गश्त कर रहे थे। आईएसपीआर ने कहा कि आतंकवादियों ने सीमा पर गश्त कर रहे सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए ईरानी धरती का इस्तेमाल किया।

बलूचिस्तान में क्यों होते हैं पाकिस्तानी सेना पर हमले
पाकिस्तानी सेना ने चीनी पैसों से बनने वाले सीपीईसी के लिए बलूचिस्तान के लोगों पर जमकर अत्याचार किए हैं। सीपीईसी के विकास के लिए गांव के गांव उजाड़ दिए गए। इतना ही नहीं, विरोध करने वाले लोगों को या तो मार दिया गया या उन्हें गायब कर दिया गया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने चीन के लिए इस सूबे के सभी संसाधनों पर कब्जा भी कर लिया है। इसी के जवाब में बलूचिस्तान के निवासी पाकिस्तानी सेना पर हमले करते रहते हैं।

ईरान कैसे बना पाकिस्तान के लिए सिरदर्द
पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे की सीमा ईरान से सटी हुई है। बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में शिया और हजारा मुसलमान रहते हैं। इनका सीधा कनेक्शन ईरान से है। सीमा से सटे लोगों के रिश्तेदार ईरान में भी काफी बड़ी संख्या में रहते हैं। वहीं, पाकिस्तानी सेना इन लोगों को घुसपैठिया और आतंकवादी बताकर अत्याचार करती है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से पीड़ित ये लोग अब हथियार उठा चुके हैं। ये पाक सेना पर हमले कर वापस ईरानी सीमा में भाग जाते हैं। इससे इन लोगों को पकड़ना पाकिस्तान के लिए काफी मुश्किल हो जाता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...