6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयमैडम! यह CM की सीट है... महिला बोली- तो क्या, प्लेन में...

मैडम! यह CM की सीट है… महिला बोली- तो क्या, प्लेन में बहुत जगह है, दिल्ली एयरपोर्ट पर मच गया हंगामा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली से अगरतला जाने वाली फ्लाइट में उनकी सीट पर आकर एक महिला बैठ गई। मुख्यमंत्री का टिकट बिजनस क्लास का था और महिला इकॉनमी क्लास में सफर कर रही थी। इसके बावजूद वह अपनी सीट से उठकर मुख्यमंत्री की सीट पर आकर बैठ गई। यही नहीं, जब महिला को बताया गया कि यह सीट त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की है। जवाब में महिला ने तपाक से कहा कि तो क्या हुआ? मुख्यमंत्री चाहें तो उनकी सीट पर जाकर बैठ सकते हैं। मैं इस सीट से नहीं उठूंगी। फ्लाइट के अंदर काफी देर तक इस बात को लेकर हंगामा हुआ। महिला को बताया गया कि आपकी इस हरकत पर आपको फ्लाइट से ऑफ लोड करके पुलिस के हवाले किया जा सकता है। फिर किसी तरह से महिला चीफ मिनिस्टर की सीट से उठी।

इंडिगो की फ्लाइट में सीएम का टिकट बुक था
सूत्रों ने बताया कि यह मामला बुधवार सुबह का है। जब इंडिगो की फ्लाइट नंबर-6ई-5022 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 से त्रिपुरा के अगरतला जा रहे थे। उनकी सीट बिजनस क्लास में भी सबसे आगे वाली लाइन में और सबसे पहली सीट थी। उनकी सीट का नंबर-1ए था। फ्लाइट को टी-3 से बुधवार सुबह 11:45 बजे टेक ऑफ करना था। तमाम यात्री फ्लाइट में सवार हो चुके थे। मुख्यमंत्री के साथ दो वरिष्ठ आईएएस अफसर भी थे। मुख्यमंत्री के फ्लाइट में आने के बाद उनके अधिकारियों ने देखा कि उनके साहब की सीट पर कोई महिला बैठी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बोर्डिंग पास को फिर से देखा कि सीट को देखने में कहीं कुछ गलती तो नहीं हुई है। सीट कन्फर्म थी। इसी बीच एयर होस्टेस भी वहां आ पहुंची।

मैडम, यह आपकी सीट नहीं है…
मुख्यमंत्री की सीट पर बैठी महिला यात्री से कहा गया कि यह आपकी सीट नहीं है। यह सीट ‘साहब’ की है लेकिन महिला ने सीएम की सीट से उठने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि साहब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं लेकिन महिला ने सीट से उठने से इन्कार कर दिया और उलटे जवाब दिया कि तो क्या हुआ। महिला जिद करने लगी। उसका बोर्डिंग पास चेक किया गया। वह बिजनस क्लास का नहीं बल्कि इकॉनमी का था। फिर पायलट को इस मामले में दखल देना पड़ा।

महिला को समझाया गया कि आपको फ्लाइट में इस तरह की हरकत करने पर नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है। साथ ही पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है। काफी देर तक महिला को समझाने पर किसी तरह से महिला मुख्यमंत्री की सीट से उठने को राजी हुई। तब जाकर मुख्यमंत्री के साथ सफर कर रहे अफसरों और क्रू ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट ने अगरतला के लिए टेक ऑफ किया। मामला राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़ा होने की वजह से इसकी रिपोर्ट एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को भी दी गई।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...