14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअचानक होने लगी नोटों की बारिश, एक दूसरे पर टूट पड़े लोग!

अचानक होने लगी नोटों की बारिश, एक दूसरे पर टूट पड़े लोग!

Published on

नई दिल्ली ,

एक परिवार ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर जमकर नोट उड़ाए. उन्होंने घर की बालकनी पर खड़े होकर लाखों रुपये के नोट फेंके. नोटों की बारिश देख नीचे खड़े लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई. घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Shangyyou न्यूज के मुताबिक, हाल ही में पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में एक परिवार ने अपने 16 साल के बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी आयोजित की थी. इस पार्टी में उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ आस-पास के लोगों को भी आमंत्रित किया था. जब सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए तभी परिवार के सदस्यों ने बालकनी से नोट उड़ाना शुरू कर दिया.

बताया गया कि परिवार ने 20,000 युआन (2 लाख 40 हजार रुपये से अधिक) उड़ाए थे. बालकनी में परिवार के सदस्यों को नोटों की गड्डियों के साथ दिखाया गया. कुछ लोग प्लास्टिक के टब को हाथ में पकड़े हुए खड़े थे. इन टब में नोट भरे हुए थे. नीचे लोगों की भीड़ जमा थी. वे ऊपर से गिर रहे नोटों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.

नोटों की बारिश देख लोग हैरान
जिसने भी नोटों की बारिश देखी हैरान रह गया. यांग नाम के एक शख्स ने कहा कि मेरी सर्जरी हुई थी इसलिए मैं पैसे उठाने नहीं गया, क्योंकि भीड़ में मुझे चोट लग सकती थी. वीडियो में दिखाया गया कि परिवार के सदस्य पहली मंजिल की छत की रेलिंग के पास खड़े हैं. फिर वे 100 युआन के नोटों से भरे प्लास्टिक बैग खोलते हैं और उन्हें नीचे जमीन पर जमा मेहमानों के ऊपर फेंक देते हैं.

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई चीनी यूजर्स ने कहा कि ये हमारी संस्कृति नहीं है. एक यूजर ने लिखा- अगर पैसे देना ही था तो सम्मानजनक तरीके से देते. दूसरे ने लिखा- परिवार अपनी संपत्ति दिखा रहा है. तीसरे यूजर ने कहा- लोग भी पागल हो चुके हैं. नोट को पकड़ने के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़ जा रहे हैं. भगदड़ में अनहोनी हो सकती थी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...