6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल को कार से 15 मीटर तक घसीटा, AIIMS के पास...

स्वाति मालीवाल को कार से 15 मीटर तक घसीटा, AIIMS के पास बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा है. घटना दिल्ली एम्स के पास की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात वे दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है. स्वाती AIIMS के गेट नंबर 2 के करीब थीं. इस दौरान एक कारण चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा. स्वाती ने जब कार चालक को फटकारा तो उसने कार का शीशा ऊपर कर लिया. स्वाती का हाथ कार में फंस गया और चालक उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया. पुलिस के मुताबिक रात 3.11 बजे एक पीसीआर पर उन्हें एक कॉल आया कि एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने एक महिला को गलत इशारे किए और उन्हें घासीटा, लेकिन महिला बचने में कामयाब रहीं.

पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग वाहन को देर रात 3.05 बजे एम्स गेट नंबर 2 के सामने फुटपाथ पर एक महिला दिखी. पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उससे कार से घसीटा गया है. महिला ने बताया कि नशे में एक बलेनो कार चालक उनके पास रुका, उसने बुरी नीयत से महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला के मना करने पर वह चला गया और सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया. चालक ने एक बार फिर महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला ने उसे फटकार लगाई. वह ड्राइवर साइड की खिड़की के पास पहुंची तो कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ा लिया. महिला का हाथ कार में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...